menu-icon
India Daily

सितारों का विपरीत योग, इन राशियों को आज संभल कर चलने की जरूरत; जानें क्या कहता है आपका राशिफल

आज यानी 13 अप्रैल, सोमवार को सितारों के चाल में बदलाव देखने को मिल रहा है. जिसका सीधा असर कुछ राशियों पर देखने को मिल सकता है. इस वजह से आज के दिन कुछ राशियों को संभल कर चलने की जरूरत है.

shanu
Edited By: Shanu Sharma
सितारों का विपरीत योग, इन राशियों को आज संभल कर चलने की जरूरत; जानें क्या कहता है आपका राशिफल
Courtesy: India Daily

आज ज्योतिषीय के हिसाब से काफी चुनौतीपूर्ण दिन है. हालांकि ज्योतिष विशेषज्ञों के अनुसार यह नकारात्मक समय मात्र एक दो दिन तक ही रहेगा. आइए जानते हैं कैसा रहेगा आज का दिन.

मेष राशि

मेष राशि वालों के लिए आज स्वास्थ्य की दृष्टि से सतर्क रहने का दिन है. प्रेम संबंधों में तू तू मैं मैं और नकारात्मकता बनी रहेगी. कोई बड़ी दुर्घटना का खतरा नहीं है, पर नकारात्मक माहौल जरूर बनेगा.

वृषभ राशि  

व्यापार क्षेत्र में उतार चढ़ाव जारी रहेगा. कोर्ट कचहरी के मामलों से दूर रहें, नहीं तो मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है. पिता तथा स्वयं के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें. प्रेम संबंध पहले से बेहतर दिख रहे हैं. लाल वस्तु का दान करना शुभ फल देगा.

मिथुन राशि

अपमानित होने का भय मंडरा रहा है. स्वास्थ्य में पहले से सुधार के संकेत हैं. हालांकि मान सम्मान पर आंच आ सकती है. अनावश्यक यात्रा से बचने की कोशिश करें. शनि देव को प्रणाम करना आज के लिए लाभदायक साबित होगा.

कर्क राशि

चोट चपेट का खतरा नजर आ रहा है. स्वास्थ्य प्रभावित हो सकती है. प्रेम संबंध में नकारात्मकता या तनाव आ सकता है. काली वस्तु का दान करना हितकारी रहेगा. अपने बच्चों के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिताएं.

सिंह राशि  

स्वयं तथा जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर ध्यान दें. अपनी नौकरी में कोई जोखिम न लें, अभी समय सही नहीं है. प्रेमी प्रेमिका की मुलाकात विवादास्पद हो सकती है. स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार सब मध्यम स्तर पर रहेंगे. 

कन्या राशि  

शत्रुओं पर दबदबा बरकरार रहेगा, लेकिन घोर अशांति बनी रहेगी. पार्टनरशिप और जीवनसाथी से संबंधित समस्याएं उभर सकती हैं. स्वास्थ्य लगभग ठीक रहेगा. प्रेम, संतान और व्यापार में कोलाहल के संकेत हैं. 

तुला राशि

मानसिक परेशानी और अवसाद की स्थिति बन सकती है. प्रेम में बड़ा बखेड़ा भी संभव है. संतान को लेकर चिंता बनी रहेगी. स्वास्थ्य शारीरिक रूप से ठीक रहेगा, लेकिन मानसिक स्वास्थ्य गड़बड़ रहेगा. 

वृश्चिक राशि  

गृह कलह के बड़े संकेत दिख रहे हैं. स्वास्थ्य भी प्रभावित रह सकता है. प्रेम और संतान मध्यम हैं. व्यापार धीरे धीरे बढ़ेगा. काली वस्तु का दान करना शुभ होगा.

धनु राशि

 नाक, कान, गला संबंधी परेशानी हो सकती है. व्यवसाय में विवाद की आशंका है. नकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा. प्रेम और संतान मध्यम रहेंगे. स्वास्थ्य लगभग ठीक रहेगा. काली वस्तु का दान शुभ फल देगा.

मकर राशि  

धन हानि के संकेत साफ हैं. मुख रोग से परेशानी हो सकती है. भाषा की मर्यादा बनाए रखें, अन्यथा मुसीबत बढ़ सकती है. काली जी को प्रणाम करना लाभदायक रहेगा.

कुंभ राशि  

नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव रहेगा. घबराहट और बेचैनी बनी रहेगी. फिर भी सही निर्णय ले पाएंगे. धन रुक रुक कर आएगा. कठोर भाषा से बचें. प्रेम और संतान ठीक रहेंगे. व्यापार सामान्य रहेगा. 

मीन राशि  

स्वास्थ्य प्रभावित दिख रहा है. प्रेम और संतान में दूरी बढ़ सकती है. मन नकारात्मक रहेगा, अज्ञात भय सताएगा. स्वास्थ्य, प्रेम, संतान मध्यम स्तर पर रहेंगे. शिव जी का जलाभिषेक करें और काली वस्तु का दान करें.