केरल के वायनाड में तेज बारिश की वजह से सोमवार देर रात 4 अलग-अलग जगहों पर लैंडस्लाइड हुई. इसमें 400 से ज्यादा लोग फंस गए हैं. लोगों को बचाने के लिए बड़े पैमाने पर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है. अब तक 43 लोगों के मारे जाने की खबर है और अभी भी 400 से ज्यादा लोग लापता हैं. फंसे हुए लोगों को सुरक्षित निकालने के लिए तेज रफ्तार से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है.
जिस इलाके में लैंडस्लाइड हुआ है, वहां चारों तरफ तबाही फैली है. इलाके में चारों तरफ पानी ही पानी नजर आ रहा है और तबाही साफ दिखाई दे रही हैं. तेज पानी के बहाव में इसमें 4 गांव बह गए. घर, पुल, सड़कें और गाड़ियां भी बह गईं. जानकारी के मुताबिक लैंडस्लाइड मंगलवार की सुबह तड़के करीब 2 बजे हुई. इसके बाद सुबह करीब 4.10 बजे फिर एक बार लैंडस्लाइड हुई.
Scary Visual From Wayanad Kerala. #WayanadLandslide pic.twitter.com/WnE3rlVD3L
— Iyarkai (@iyarkai_earth) July 30, 2024
जगह-जगह पर टूटे हुए पेडों के टहनियां दिखाई दे रही हैं. गांड़ियां क्षतिग्रस्त हुई हैं. वायनाड के 4 गांव- मुंडक्कई, चूरलमाला, अट्टामाला और नूलपुझा में लैंडस्लाइड की घटना हुई है. जानकारी के मुताबिक कई गांव पूरी तरह से तबाह हो चुके हैं.
#WayanadLandslide में 41 लोगों की मौत और 400 लोग लापता, 4 गांव बहे pic.twitter.com/LAlK2hYgmF
— Adil (@_Adil_Waseem) July 30, 2024
वायनाड में भीषण बारिश के बीच लैंडस्लाइड, मलबे में दबे 100 से ज्यादा लोग, 5 लोगों की मौत#Wayanad pic.twitter.com/WKq1orS0BJ
— छत्रपाल सिंह सोलंकी (@rastrvadi_4) July 30, 2024
रेस्क्यू के लिए SDRF और NDRF की टीम के साथ सेना को भी उतारा गया है. कन्नूर से आर्मी के 225 जवानों को वायनाड के लिए रवाना किया गया है. इसके अलावा एयरफोर्स के 2 हेलिकॉप्टर भी रेस्क्यू ऑपरेशन में लगे हुए हैं.
கேரள மாநிலம் வயநாடு மேப்பாடி பகுதியில் மண் சரிவு ஏற்பட்டதில் 19 பேர் உயிரிழந்தது கண்டுபிடிப்பு,100க்கு மேற்பட்டோர் மண்ணில் புதைந்து இருக்கலாம் என அச்சம்.@gurusamymathi @PrakashPandianP @SHANKARtcr @kovaikarthee @vijay_vast @kirubakaranR1 @PrasanthV_93 #WayanadLandslide #wayanad pic.twitter.com/Mf4s0qKXiS
— Srini Subramaniyam (@Srinietv2) July 30, 2024
मौसम विभाग ने आज भी वायनाड के अलावा कोझिकोड, मल्लपुरम और कसारागोड में बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है. बारिश की वजह से रेस्क्यू ऑपरेशन में दिक्कत आ रही है. अधिकारियों ने बताया कि मलप्पुरम के नीलांबुर क्षेत्र में बहने वाली चालियार नदी में कई लोगों के बह जाने की आशंका है. पहाड़ियों से लुढ़कते बड़े-बड़े पत्थर बचावकर्मियों के रास्ते में बाधा पैदा कर रहे हैं.