Tamil Nadu Assembly Election 2026 Assembly Election 2026 West Bengal Assembly Election 2026

'सब खत्म हो गया,' वायनाड लैंडस्लाइड में 540 घर जमींदोज, मिट्टी में मिल गया गांव, सब तबाह, रुला देगी ये आपबीती

वायनाड में हुए भूस्खलन में सब तबाह हो गया है. वायनाड में अब तक 256 लोगों की मौत हो चुकी है. पूरा गांव साफ हो गया है. वायनाड से अब तक 170 लोग तबाह हो चुके हैं. मुख्यमंत्री का दावा है कि 1,500 लोगों को बचा लिया गया है. स्थानीय लोगों का कहना है कि हम सब खो चुके हैं. इस त्रासदी में कुछ भी नहीं बचा है.

X/NDRF
India Daily Live

केरल के वायनाड में हुए भीषण तबाही में पूरा गांव बह गया है. विनाशकारी भूस्खलन के 48 घंटे के बाद मुंदक्कई गांव, वीरान हो गया है. वहां लोगों की लाशें दबी हैं और दर्जनों लोगों की कब्रगाह का गांव बन गया है. कई लोग भूस्खलन में फंसकर जान गंवा चुके हैं, कई लोग लापता हैं और जमीन के इतने अंदर दबे पड़े हैं, जहां से उनका निकलना अब असंभव है. रेस्क्यू टीमें, 24 घंटे काम कर रही हैं लेकिन लाशें पूरी तरह से नहीं निकाली जा सकी हैं.  

इस रेसक्यू ऑपरेशन की निगरानी, राज्य सरकार कर रही है. कंट्रोल रूम 24 घंटे एक्टिव मोड में है. बुधवार शाम तक भूस्खलन में 256 लोग जान गंवा चुके हैं, 170 लोग लापता हैं. केंद्रीय और राज्य की बचाव एंजेसियां मिलकर स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू और बचाव अभियान चला रही हैं. केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने का दावा है कि भूस्खलन की चपेट में आने के बाद से 1,592 लोगों को बचाया गया है.

कब्रिस्तान बन गया जिंदा गांव, सब तबाह

पश्चिमी घाट के पास बसे मुंदक्कई गांव अब उजड़ी जगह है, जिसे जिंदा कब्रिस्तान भी कह सते हैं. यहां रेस्क्यू भी बचावकर्मियों के लिए बेहद मुश्किल रहा. ये गांव, केरल के कुछ सबसे खूबसूरत गांवों में से एक था. यहां रिसॉर्ट्स, पर्यटकों के लिए होम स्टे, काफी बागानों से भरा-पूरा गांव था. ये गांव, अब मिट्टी में मिल चुका है. यह गांव मेप्पाडी पंचायत का हिस्सा था. अंदर से बाहर तक सब तबाह हो चुका है.

मलबे में दबी हैं लाशें, अब वीरान है ये गांव

पानी के तेज बहाव, भूस्खलन और मलबे में सब खत्म हो गया. यहां कभी सैकड़ों घर थे, मस्जिद, डाकघर और कई इमारतें थीं, जिनके अब नामो-निशां नहीं हैं. त्रासदी के बाद एक लंबे वक्त तक इरुवाझांजी नदी पर बना पुल बह जाने की वजह से गांव से 2 किलोमीटर दूस चूरलमाला जंक्शन से संपर्क कटा रहा. 

ऐसी तबाही कभी न आए!

सेना के मद्रास इंजीनियर ग्रुप की एक टीम गुरुवार शाम तक बेली ब्रिज बनाने की तैयारी कर रही है, जिससे बचाव कर्मी अपना काम कर सकें. लोगों तक राहत सामग्री पहुंचाई जा सके. यह ब्रिज करीब 190 फीट ऊंचा होगा. दिल्ली से बड़ी संख्या में मशीनें भेजी गई हैं. कन्नूर एयरपोर्ट से 17 ट्रक इन्हें लेकर वायनाड पहुंच रहे हैं. इस तबाही में सब साफ हो चुका है.