विक्की कौशल बनेंगे '3 इडियट्स 2' के चौथे इडियट! आमिर खान के साथ निभाएंगे नया किरदार?
राजकुमार हिरानी द्वारा डायरेक्ट की जा रही इस फिल्म में आमिर खान, आर. माधवन और शर्मन जोशी फिर से अपनी पुरानी भूमिकाओं में नजर आएंगे. विक्की कौशल ने भी स्क्रिप्ट पढ़ने के बाद हामी भर दी है. सूत्रों के अनुसार आमिर खान, राजकुमार हिरानी और विक्की के बीच कई मीटिंग्स हो चुकी हैं.
मुंबई: सुपरहिट फिल्म '3 इडियट्स' की सीक्वल की खबरें लगातार गर्म हैं. अब इस फिल्म में बॉलीवुड के पावरफुल एक्टर विक्की कौशल भी जुड़ने वाले हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक विक्की को फिल्म में 'फोर्थ इडियट' का रोल ऑफर किया गया है, जो कहानी में काफी इमोशनल डेप्थ जोड़ेगा.
विक्की कौशल बनेंगे '3 इडियट्स 2' के चौथे इडियट!
राजकुमार हिरानी द्वारा डायरेक्ट की जा रही इस फिल्म में आमिर खान, आर. माधवन और शर्मन जोशी फिर से अपनी पुरानी भूमिकाओं में नजर आएंगे. विक्की कौशल ने भी स्क्रिप्ट पढ़ने के बाद हामी भर दी है. सूत्रों के अनुसार आमिर खान, राजकुमार हिरानी और विक्की के बीच कई मीटिंग्स हो चुकी हैं. विक्की ने वर्बली एग्रीमेंट दे दिया है, हालांकि शूटिंग की टाइमिंग अभी फाइनल होनी बाकी है.
आमिर खान के साथ निभाएंगे नया किरदार?
रिपोर्ट में बताया गया है कि विकी इस प्रोजेक्ट को लेकर काफी उत्साहित हैं. वे आमिर खान के साथ स्क्रीन शेयर करने और इस पॉपुलर फ्रैंचाइजी का हिस्सा बनने के लिए बेताब हैं. विक्की का किरदार मूल कहानी को नई दिशा देगा और इमोशनल लेयर ऐड करेगा.
विक्की का सफर और कनेक्शन
विक्की कौशल हाल ही में 2025 में रिलीज हुई फिल्म 'छावा' में नजर आए थे, जिसमें उन्होंने छत्रपति संभाजी महाराज का किरदार निभाया था. फिल्म में रश्मिका मंदाना भी मुख्य भूमिका में थीं. इससे पहले विक्की राजकुमार हिरानी के साथ 'संजू' और 'डंकी' जैसी फिल्मों में काम कर चुके हैं. हिरानी के साथ उनका अच्छा रिश्ता है, जो इस प्रोजेक्ट के लिए प्लस पॉइंट साबित हो रहा है.
आमिर खान ने हाल ही में कन्फर्म किया था कि राजकुमार हिरानी '3 इडियट्स 2' पर पूरी तरह से काम कर रहे हैं. फिल्म ओरिजिनल कहानी से करीब दस साल बाद की होगी, जहां रांचो, फरहान और राजू की जिंदगी के नए अध्याय दिखाए जाएंगे. 2009 में रिलीज हुई '3 इडियट्स' आज भी युवाओं का पसंदीदा फिल्म है, जो एजुकेशन सिस्टम पर गहरी बात करती है.
करीना कपूर खान भी ओरिजिनल में महत्वपूर्ण रोल में नजर आई थीं. फिलहाल फिल्म की ऑफिशियल कास्ट और डिटेल्स की पुष्टि बाकी है. अगर सब कुछ प्लान के अनुसार चला तो यह कॉम्बिनेशन दर्शकों के लिए कमाल का साबित हो सकता है. कॉमेडी, इमोशन और दोस्ती का परफेक्ट मिक्सचर फिर से स्क्रीन्स पर लौटने वाला है. दर्शक इस सीक्वल का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.