Wayanad Landslide: केरल के वायनाड जिले में मेप्पाडी के पास पहाड़ी इलाकों में 30 जुलाई को हुए भूस्खलन के कारण अब तक 89 लोगों की मौत की खबर है, जबकि 116 लोग घायल हुए हैं. मौत का यह आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है. अभी सैकड़ों लोगों के इस लैंडस्लाइड में फंसे होने की खबर है. घटना स्थल पर आपदा मोचन बल के जवानों द्वारा तेजी से राहत व बचाव कार्य को अंजाम दिया जा रहा है लेकिन इस अभियान में बारिश चुनौती बन रही है. सोशल मीडिया पर इस तबाही की भयानक तस्वीरें सामने आ रही हैं.
बचाव अभियान जारी
पीड़ितों की मदद के लिए कलपेट्टा में बाथरी सेंट मैरी एसकेएमजे स्कूल में राहत शिविर बनाए गए हैं, जहां मेडिकल टीमें, एंबुलेंस, खाने और कपड़ों की व्यवस्था की गई है. अब तक 101 लोगों को सुरक्षित निकाला गया है. आपदा मोचन बल के अलावा घटना स्थल पर लोगों को बचाने के लिए अग्निशमन एवं बचाव, नागरिक सुरक्षा, एनडीआरएफ और स्थानीय आपातकालीन प्रतिक्रिया टीमों के 250 सदस्य को भी तैनात किया गया है.
Just 50 meters away from home 💔
— AB George (@AbGeorge_) July 30, 2024
A few neighbors are missing.. 😭 Visuals from Vilangad (Kozhikode District, Kerala).
Fire force and police are unable to reach the location due to heavy rain and landslide. The entire area is isolated.#KeralaRains @AsianetNewsML… pic.twitter.com/roxjsj4tbs
2 दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित
वहीं केरल सरकार ने इस प्राकृतिक आपदा में जान गंवाने वाले लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए दो दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित किया है. वहीं केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने लोगों की मदद के लिए हरसंभव बचाव अभियान चलाने का आश्वासन दिया है.
Beautiful Wayanad wears a picture of gloom 💔
— Nabila Jamal (@nabilajamal_) July 30, 2024
Death toll rises to 47
Hundreds suspected trapped in massive landslides that hit #Wayanad between 2am & 4am
Shelter camp set up at Bathery St Mary’s SKMJ School in Kalpetta with medical teams, ambulances, food & clothing provided.… pic.twitter.com/VNgVMcTaRd
केंद्र सरकार ने किया मुआवजे का ऐलान
प्रधानमंत्री मोदी ने इस हादसे पर शोक व्यक्ति किया और मुख्यमंत्री विजयन से बात कर उन्हें हर संभव मदद देने का आश्वासन दिया. साथ ही मोदी सरकार ने इस आपदा में मरने वाले लोगों के परिवारों के लिए 2 लाख और घायलों के लिए 50,000 रुपए मुआवजे का ऐलान किया है. वहीं वायनाड से पूर्व सांसद राहुल गांधी ने केंद्र सरकार ने मुआवजे की राशि को बढ़ाने और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों का नक्शा तैयार करने का ऐलान करने की अपील की है.
The devastation unfolding in Wayanad is heartbreaking. I have urged the Union government in Parliament to extend all possible support, including increased compensation and its immediate release to the bereaved families.
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) July 30, 2024
Our country has witnessed an alarming rise in landslides in… pic.twitter.com/y4UzdfRAUe
आपातकालीन नंबर जारी
घटना स्थल से जुड़ी कोई भी जानकारी देने के लिए दो आपातकालीन नंबर 9497900402, 0471 2721566 जारी किए गए हैं जिन पर 24 घंटे मदद मांगी जा सकती है.