menu-icon
India Daily

दोस्त से कर रहा था चैटिंग, एक सैलाब आया और सब खामोश हो गया, पढ़ें हिमाचल त्रासदी की कहानी

हिमाचल प्रदेश में बादल फटने के बाद से अभी भी करीब 50 लोग लापता हैं. तलाश अभियान जारी है लेकिन इस बीच यहां से लगातार ऐसी खबरें सामने आ रही है जिसे सुनकर किसी का भी कलेजा दहल सकता है. यहां बीते तीन दिनों से हो रही बारिश और उससे होने वाली परेशानी से लोग हताहत तो हैं ही वहीं एक ऐसी खबर सामने आई है जिसने सबको व्याकुल कर दिया है.

India Daily Live
दोस्त से कर रहा था चैटिंग, एक सैलाब आया और सब खामोश हो गया, पढ़ें हिमाचल त्रासदी की कहानी
Courtesy: Social Media

हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश के बाद 5 जगहों पर बादल फटने के बाद से अब तक करीब 9 लोगों की मौत हो गई है तो वहीं कुल 50 लोग अभी भी लापता हैं. जिनकी तलाश के लिए NDRF, SDRF पुलिस और होमगार्ड जवान सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं. जिसके लिए ड्रोन की मदद ली जा रही है. ऐसे में यहां से एक बेहद दर्दनाक खबर सामने आ रही है. दरअसल यहां के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल की सनेज में 12वीं क्लास की छात्रा 16 वर्षीय प्रितिका रात करीब 10:45 बजे अपने दोस्त दीक्षिका ठाकुर के साथ व्हाट्सएप पर चैट कर रही थी.

यह बातचीत परीक्षा के सिलसिले में हो रही थी. करीब आधे घंटे से ज्यादा देर तक बात करने के बाद दोनों ने फोन रख दिया लेकिन इस दौरान किसी को भनक नहीं थी कि ये बातचीत दोनों की आखिरी होगी.आधी रात के आसपास बादल फटने की खबर सुनने के बाद, दीक्षिका ने प्रितिका को बेतहाशा कॉल करना शुरू कर दिया, लेकिन उसकी सभी कॉलें यूं ही निकल गई, उसकी किसी से बात नहीं हो पाई. कुछ ही देर बाद प्रितिका का फोन बंद हो गया.

'पता नहीं था मेरी उससे आखिरी बातचीत है...'

मीडिया से बातचीत में दीक्षिका ने कहा, अर्थशास्त्र में सप्लीमेंट्री परीक्षा 2 अगस्त को हमारी कक्षा में आयोजित होने वाली थी प्रितिका मेरी करीबी दोस्तों में से एक थी. वह अपनी पढ़ाई संबंधी सभी डाउट के लिए मुझ से डिस्कस करती थी. मैंने कभी नहीं सोचा था कि मेरी उससे आखिरी बातचीत है. उसके माता-पिता (प्रितिका और उसकी छोटी बहन रिधिका, जो भी लापता हैं) को भी इस त्रासदी के बारे में पता नहीं था क्योंकि वे अपने दूसरे घर पर थे, जो हमारे गांव सनेज से ऊंचाई पर स्थित है. मैंने उन्हें फोन किया और सबसे पहले उन्हें इस त्रासदी के बारे में सूचित किया,'16 वर्षीय दीक्षिका ठाकुर, अपने क्षतिग्रस्त स्कूल के बाहर खड़ी थीं, जहां बादल फटने से इमारत का आधा हिस्सा बह गया था'.

'हम सभी अपने दोस्तों के लिए प्रार्थना कर रहे हैं...'

दीक्षिका ने कहा, 'हम सभी अपने दोस्तों के सुरक्षित बचाव के लिए भगवान से प्रार्थना कर रहे हैं. प्रितिका और रिधिका हमारे स्कूल के आठ छात्रों में से एक हैं जो बुधवार रात से लापता हैं. दीक्षिका और एक दर्जन से अधिक अन्य छात्र पिछले दो दिनों से बचाव अभियान की में उसकी तालाश कर रहे हैं, लेकिन अभी तक कोई नतीजा नहीं निकला है.'