केरल के पूर्व मुख्यमंत्री और माकपा नेता वी. एस. अच्युतानंदन का 101 वर्ष की उम्र में निधन
केरल के पूर्व मुख्यमंत्री और भारतीय मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के वरिष्ठ नेता वेलिक्ककाथु शंकरन अच्युतानंदन का आज तिरुवनंतपुरम में 101 वर्ष की उम्र में निधन हो गया. जून के अंत में उन्हें हृदयाघात की शिकायत पर अस्पताल में भर्ती कराया गया था और वे तब से ICU में जीवन रक्षक सहायता पर थे.
web
केरल के पूर्व मुख्यमंत्री और मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (CPI-M) के वरिष्ठ नेता वेलिक्ककाथु शंकरन अच्युतानंदन का सोमवार शाम तिरुवनंतपुरम के एक अस्पताल में निधन हो गया. 101 वर्षीय अच्युतानंदन को करीब एक माह पहले दिल का दौरा पड़ा था, जिसके बाद से वे अस्पताल में भर्ती थे. केरल की राजनीति में दशकों तक सक्रिय और प्रभावशाली भूमिका निभाने वाले अच्युतानंदन को लोग सम्मानपूर्वक 'कॉमरेड वीएस' के नाम से जानते थे.
गौरतलब है कि वीएस अच्युतानंदन की हालत गंभीर है. उन्हें 23 जून को हृदयाघात और उम्र संबंधी बीमारियों के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया था. वे तब से ICU में बेंटिलेटर पर थे. सोमवार शाम तिरुवनंतपुरम के एक अस्पताल में उनका निधन हो गया.
और पढ़ें
- भारत के पूर्व विकेटकीपर के नाम पर इंग्लैंड में बनेगा स्टैंड, हुआ बड़ा ऐलान
- Yashwant Varma Impeachment: जस्टिस यशवंत वर्मा के खिलाफ महाभियोग की प्रक्रिया शुरू, कैश कांड में घिरे हैं जज
- Udaipur Files: कन्हैयालाल हत्याकांड पर बनी 'उदयपुर फाइल्स' की रिलीज पर आया बड़ा अपडेट, फिल्म में करने होंगे ये 6 बड़े बदलाव