menu-icon
India Daily

Andhra Pradesh: विजयवाड़ा में एक-दो नहीं 400 से ज्यादा Bikes जलकर खाक, करोड़ों का नुकसान

आंध्र प्रदेश (Andhra Pradesh) के विजयवाड़ा (Vijayawada) में चेन्नई-कोलकाता राष्ट्रीय राजमार्ग के पास केपी नगर इलाके में टीवीएस बाइक के शोरूम और गोदाम में आग लग गई. आग से करोड़ो का नुकसान हुआ है.

Abhiranjan Kumar
Andhra Pradesh: विजयवाड़ा में एक-दो नहीं 400 से ज्यादा Bikes जलकर खाक, करोड़ों का नुकसान

Vijayawada Bike Showroom Fire: आंध्र प्रदेश (Andhra Pradesh) के विजयवाड़ा (Vijayawada) में गुरुवार को एक बाइक शोरूम में लगी भीषण आग में 400 से अधिक दोपहिया वाहन जलकर खाक हो गए. आग से किसी तरह के जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है. फिलहाल आग (Fire) लगने के कारणों के बारे में अब तक पता नहीं चल सका है. आग लगने की वजह से करोड़ों रुपये का नुकसान हुआ है.

आग लगने से मचा हड़कंप

चेन्नई-कोलकाता राष्ट्रीय राजमार्ग के पास केपी नगर इलाके में गुरुवार को टीवीएस बाइक के शोरूम और गोदाम में आग लगने के बाद हड़कंप मच गया था. पुलिस के मुताबिक, आग शोरूम की पहली मंजिल से शुरू हुई और जल्द ही पास बने गोदाम तक फैल गई. सूचना मिलने के बाद मौके पर दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया.

इस वजह से फैली आग

अधिकारियों ने बताया कि प्री-फैब्रिकेटेड स्ट्रक्चर के कारण आग तेजी से फैली. चूंकि, गोदाम में इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन भी रखे हुए थे, इससे आग और अधिक तेजी से फैली. शोरूम, गोदाम और सर्विस सेंटर एक ही जगह पर थे, इसलिए वहां बड़ी संख्या में दोपहिया वाहन खड़े थे. ये विजयवाड़ा और संयुक्त कृष्णा जिले में टीवीएस वाहनों का मुख्य केंद्र था.

पुलिस ने दर्ज किया मामला

बाइक शोरूम में आग लगने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. इस बात को लेकर अधिकारियों को संदेह है कि जब कुछ इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों को चार्ज किया जा रहा था, तो शॉर्ट सर्किट हुआ. शॉर्ट सर्किट की वजह से शोरूम में आग लग गई.

यह भी पढ़ें:  Himachal Pradesh: कुल्लू में ताश के पत्तों की तरह ढह गई कई इमारतें, वीडियो देख आंखों पर नहीं कर पाएंगे विश्वास