Himachal Pradesh: हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश का दौर जारी है. प्रदेश के कई जिलों को प्राकृतिक आपदाओं का सामना करना पड़ रहा है. कुल्लू में गुरुवार को बारिश के चलते बड़ा हादसा हो गया. बड़ी-बड़ी इमारतें ताश की पत्तों की तरह ढह गईं.
गुरुवार की सुबह कुल्लू वासियों को लिए बहुत ही भयानक रही. ताश की पत्तों की तरह बिखरती इमारतों का भयानक दृश्य कैमरे में कैद हो गया. खबरों के मुताबिक इस हादसे में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है. बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले ही इन इमारतों से लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया था. यह भयानक घटना अन्नी के बाजार क्षेत्र में घटी. यह कुल्लू का ही एक हिस्सा है. यह इलाका जिला मुख्यालय कुल्लू से 76 किमी दूर है.
दरका पहाड़... बही इमारत. देखिए #Exclusive रिपोर्ट
— India Daily Live (@IndiaDLive) August 24, 2023
Watch live TV: https://t.co/Gb1YKZOk1a#HimachalDisaster #HimachalPradesh #HimachalFloods #AbIndiaDaily@anjanikrsingh @Rashkagauri @iamsachindubey pic.twitter.com/cw6r1wjY1Z
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुख्खू ने बताया कि प्रशासन की ओर से खतरे को देखते हुए व्यावसायिक इमारतों को चिन्हित करके 2 दिन पहले ही खाली करा दिया था.
26 सेकेंड में बिखर गईं इमरातें
जैसा की वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे आनी टाउन बस स्टैंड के करीब एक साइड से बनी कम से कम 8 बिल्डिंग धराशायी होती नजर आ रही हैं. मात्र 26 सेकेंड में ये ऊंची इमारतें धराशायी हो गईं. ये भयावह दृश्य लोगों को परेशान कर रहा है.
Disturbing visuals emerge from Anni, Kullu, depicting a massive commercial building collapsing amidst a devastating landslide.
— Sukhvinder Singh Sukhu (@SukhuSukhvinder) August 24, 2023
It's noteworthy that the administration had identified the risk and successfully evacuated the building two days prior. pic.twitter.com/cGAf0pPtGd
मुख्यमंत्री ने इस भयावह वीडियो को ट्वीट कर लिखा- "कुल्लू के आनी से परेशान करने वाले दृश्य सामने आ रहे हैं, जिसमें विनाशकारी भूस्खलन के बीच एक विशाल व्यावसायिक इमारत ढहती हुई दिखाई दे रही है. गौरतलब है कि प्रशासन ने खतरे की पहचान कर ली थी और दो दिन पहले ही इमारत को सफलतापूर्वक खाली करा लिया था."
पिछले कुछ सप्ताहों से हिमाचल में लगातार भारी बारिश हो रही है, बादल फट रहे हैं, भूस्खलन हो रहा है.
यह भी पढ़ें- भारतीय तीर्थयात्रियों से भरी बस हुई हादसे का शिकार, 7 की मौत, कई घायल