अमेरिकी सेक्रेटरी मार्को रूबियो का भारत दौरा, परिवार संग पहुंचे मिशनरीज ऑफ चैरिटी के मदर टेरेसा हाउस
US सेक्रेटरी ऑफ स्टेट मार्को रूबियो भारत पहुंच चुके हैं. आज रूबियो कोलकाता में मिशनरीज ऑफ चैरिटी के मदर टेरेसा हाउस का दौर कर रहे हैं. बता दें कि यह रूबियों की भारत की पहली आधिकारिक यात्रा है.
नई दिल्ली: US सेक्रेटरी ऑफ स्टेट मार्को रूबियो भारत पहुंच चुके हैं. आज रूबियो कोलकाता में मिशनरीज ऑफ चैरिटी के मदर टेरेसा हाउस का दौर कर रहे हैं. बता दें कि यह रूबियों की भारत की पहली आधिकारिक यात्रा है. इस दौरान कई मुद्दों पर बातचीत होने की उम्मीद है, जिसमें बिजनेस, टेक्नोलॉजी, डिफेंस, एनर्जी सिक्योरिटी और इंडो-पैसिफिक स्ट्रेटिजी आदि शामिल होगा. साथ ही यह दौरान वॉशिंगटन और नई दिल्ली के बीच द्विपक्षीय सहयोग को बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है.
बता दें कि अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो और उनकी पत्नी जीनेट डी. रुबियो कोलकाता में निर्मला शिशु भवन मिशनरीज ऑफ चैरिटी पहुंचे. मदर हाउस ही मिशनरीज ऑफ चैरिटी का इंटरनेशनल हेडक्वार्टर है. इसे 1950 में स्थापित किया गया था. यह जगह कॉन्वेंट और सेंट टेरेसा ऑफ कलकत्ता के फाइनल रेस्टिंग प्लेस के तौर पर काम करता है. यहां देखें वीडियो-
कब से कब तक रूबियो रहेंगे दौरे पर:
टॉप अमेरिकी राजनयिक 23 से 26 मई तक भारत के आधिकारिक दौरे पर रहेंगे. रूबियो कोलकाता, आगरा, जयपुर और नई दिल्ली जैसे शहर जाएंगे. इस यात्रा के दौरान होने वाली हाई-लेवल मीटिंग्स का मुख्य केंद्र ट्रेड इक्यूशन्स, एनर्जी सिक्योरिटी और डिफेंस कॉपोरेशन रहने की उम्मीद है.
कूटनीतिक तौर पर अहम होगी ये बैठक:
कोलकाता और नई दिल्ली के अलावा, रूबियो इस यात्रा के दौरान आगरा और जयपुर भी जाने वाले हैं. रूबियो की इस यात्रा को काफी अहम माना जा रहा है, खासतौर पर कूटनीतिक तौर पर. भारत आने से पहले रूबियो ने कहा था कि संयुक्त राज्य अमेरिका भारत को एनर्जी एक्सपोर्ट्स बढ़ाने का इच्छुक है. 26 मई को क्वाड बैठक होने वाली है, जिसमें रूबियो, भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर, ऑस्ट्रेलिया की विदेश मंत्री पेनी वोंग और जापान के विदेश मंत्री तोशिमित्सु मोतेगी के एक साथ आने की उम्मीद है.