मध्य प्रदेश के उज्जैन में हुई दो मौतों की यह मामला बड़ा पेचीदा है. कुछ साल पहले एक कपल ने प्यार में पड़ने के बाद लव मैरिज की थी. अब दोनों ही इस दुनिया से चले गए हैं. युवक ने पहले तो अपनी पत्नी की जान ली फिर खुद भी जान दे दी. इन दोनों के दो बच्चे भी हैं. युवक ने अपनी जान लेने से पहले कुछ ऐसा लिखा है जो हर किसी को हैरान कर रहा है. इस मर्डर और आत्महत्या की वजह उसने अपनी पत्नी को ही बताया है. युवक के मुताबिक, पत्नी से तंग आकर उसने ऐसा कदम उठाया और हत्या के बाद अपनी भी जान ले ली.
रिपोर्ट के मुताबिक, आठ साल पहले अमित आचार्य और शिखा राठौर ने लव मैरिज कर ली थी. परिवार ने बताया कि दोनों के बीच इन आठ सालों की शादी में दो बच्चे भी हैं. जिसमें एक बच्चा सात साल का है और दूसरे की उम्र मात्र दो साल ही है.
अमित की मां मंजू देवी का आरोप है कि अमित को शिखा मानसिक रूप से प्रताड़ित करती थी. यही कारण था कि अमित ज्यादातर झाबुआ में रहता था. झाबुआ में अमित का पुश्तैनी मकान है. यहां अमित के माता-पिता रहते हैं. शिखा से लड़कर अमित कुछ दिन पहले झाबुआ गया था. मां ने समझाया तो वह उन्हें भी साथ लेकर नयापुर आ गया.
मंजू देवी ने बताया कि मंगलवार सुबह उनका पोता लवित चीखता-चिल्लाता दौड़कर उनके पास आया. उसने बताया कि मम्मी बेड पर बेसुध होकर पड़ी हैं. पापा बाथरूम में पड़े हैं. उनके शरीर से खून बह रहा है. जब वह ऊपर पहुंची तो उन्होंने देखा कि बहू और बेटे दोनों की जान जा चुकी है. जिसे देखकर उन्होने पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर दोनों के शव को कब्जे में ले लिया था.
पुलिस ने बताया कि घटना बड़नगर के नयापुर की है. यहां रहने वाले 30 वर्षीय अमित आचार्य ने सोमवार को पहले अपनी पत्नी शिखा का गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी मार. बाद में खुद भी बाथरूम में जाकर अपने हाथ की नस काट ली. इससे उसकी भी मौत हो गई. पुलिस ने बताया कि मृतक अमित के पास से एक सुसाइड नोट भी मिला है. मृतक की मां ने बताया कि उनके बेटे ने आठ साल पहले शिखा से लव मैरिज की थी. पहले साल तक तो सब कुछ सही चलता रहा लेकिन बाद में दोनों के बीच लड़ाई झगड़े होने लगे.
पलिस ने बताया कि मृतक अमित की लाश के पास से एक सुसाइड नोट भी मिला था. इसमें लिखा था, 'मेरी पत्नी शिखा आचार्य ने मेरा और मेरे परिवार का जीना हराम कर दिया है. घर में आए दिन लड़ाई झगड़े होते हैं, जिससे मैं मानसिक रूप से प्रताड़ित हूं. कई बार मैंने और मेरी मां ने पुलिस में शिकायत की लेकिन कोई मदद नहीं मिली. अब मैं बहुत परेशान हो गया हूं. इसलिए पत्नी को मारकर आत्महत्या कर रहा हूं.'