चचेरे भाई को हुआ बहन से इश्क, कर दिया बॉयफ्रेंड का मर्डर, घर वालों ने मिल कर आइसक्रीम फ्रीजर में छुपाई लाश
बांग्लादेश से एमबीबीएस स्नातक आरोपी ने कथित तौर पर 8 जून को पीड़ित को दक्षिण इंदिरानगर में एक रिश्तेदार के घर पर बुलाया. घटनास्थल पर मौजूद तीन अन्य लोगों की मदद से उसने व्यक्ति का गला घोंटकर हत्या कर दी. इसके बाद समूह ने शव को ट्रॉली बैग में भर दिया.
Tripura murder: त्रिपुरा से एक ऐसी वारदात सामने आई है, जिसने न केवल राज्य बल्कि पूरे देश को हिला दिया है. एक 26 वर्षीय युवक की निर्मम हत्या कर उसका शव आइसक्रीम के फ्रीजर में छिपा दिया गया. इस हत्या के पीछे की कहानी किसी क्राइम थ्रिलर से कम नहीं है. प्रेम, ईर्ष्या, धोखा और लालच ने मिलकर इस घटना को इतना भयावह बना दिया कि पुलिस भी हैरान रह गई. पुलिस जांच में सामने आया कि यह हत्या एक 'गलत प्रेम त्रिकोण' का नतीजा थी, जिसमें आरोपी ने योजनाबद्ध तरीके से हत्या की और अपने ही माता-पिता तक को इस अपराध में शामिल कर लिया.
मामला पश्चिम त्रिपुरा जिले का है, जहां एक एमबीबीएस स्नातक युवक ने अपने चचेरे भाई की गला घोंटकर हत्या कर दी. हत्या के बाद शव को ट्रॉली बैग में भरकर अपने माता-पिता के जरिए अगरतला से गंदाचेरा पहुंचाया गया और वहां दुकान के फ्रीजर में छुपा दिया गया. पुलिस ने आरोपी के कबूलनामे के आधार पर शव को बरामद किया और अब तक कुल छह लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है.
प्रेमिका के लिए रची खौफनाक साजिश
मृतक युवक की उम्र 26 साल थी और वह एक 20 वर्षीय युवती के साथ रिश्ते में था. युवती का चचेरा भाई, जो खुद भी उससे नजदीकी संबंध चाहता था, इस रिश्ते से परेशान था. पुलिस अधीक्षक किरण कुमार के अनुसार, आरोपी ने इसी वजह से अपने हत्या की साजिश रच डाली.
एमबीबीएस स्नातक ने की हत्या
आरोपी, जो बांग्लादेश से एमबीबीएस की पढ़ाई कर चुका है, ने 8 जून को युवक को दक्षिण इंदिरानगर स्थित एक रिश्तेदार के घर बुलाया. वहां मौजूद तीन और लोगों के साथ मिलकर उसने गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी. इसके बाद शव को एक ट्रॉली बैग में बंद कर दिया गया.
माता-पिता से करवाया शव का ट्रांसपोर्ट
इसके बाद समूह ने शव को ट्रॉली बैग में भर दिया. अगले दिन, आरोपी ने उसके माता-पिता को गंदाचेरा से अगरतला बुलाया और उनसे ट्रॉली बैग अपने साथ ले जाने को कहा.
पुलिस अधीक्षक किरण कुमार ने पीटीआई-भाषा से कहा, 'इसके बाद उसके माता-पिता कार लेकर अगरतला आए और ट्रॉली बैग को गंदाचेर्रा ले गए. उन्होंने शव को अपनी दुकान में आइसक्रीम फ्रीजर में छिपा दिया.'
खौफनाक मकसद: शारीरिक शोषण की मंशा
पुलिस के मुताबिक आरोपी उस युवती का शारीरिक शोषण करना चाहता था, जो हाल ही में अपने पिता को खो चुकी थी. उसे लगा कि जब तक प्रेमी जिंदा है, वह अपने मकसद में कामयाब नहीं हो पाएगा.
छह गिरफ्तार, जांच जारी
मृतक की गुमशुदगी की शिकायत के बाद पुलिस ने जांच तेज की और आरोपी को गिरफ्तार किया. उसकी निशानदेही पर शव बरामद हुआ. आरोपी के माता-पिता समेत छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है.
और पढ़ें
- Aaj Ka Mausam: दिल्ली, राजस्थान सहित कई राज्यों में आज होगाी तेज बारिश! IMD से जानिए आज कैसा रहेगा मौसम का हाल
- मदुरई में फूड पॉइजनिंग की वजह से 85 लोग अस्पताल में भर्ती, मंदिर उत्सव में भोजन के बाद बीमार हुए लोग
- बिना ऑटो चलाए हर महीने 5-8 लाख कमाने का दावा करने वाले रिक्शा चालक की लॉकर सर्विस को पुलिस ने कराया बंद