menu-icon
India Daily
share--v1

Bharat Jodo Nyay Yatra: 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' का आज चौथा दिन, जानें अब तक की पूरी डिटेल

Bharat Jodo Nyay Yatra: कांग्रेस की 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' का आज चौथा दिन है. 16 जनवरी को यात्रा मणिपुर से नागालैंड पहुँच गई थी.

auth-image
Manish Pandey
Rahul Gandhi

हाइलाइट्स

  • नागालैंड के त्सेमिन्यू से होगी चौथे दिन की शुरुआत
  • नागालैंड में लोगों ने किया गर्मजोशी से स्वागत

Bharat Jodo Nyay Yatra: 14 जनवरी से शुरू कांग्रेस की 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' का आज चौथा दिन है. आज राहुल गांधी नागालैंड के त्सेमिन्यू से अपनी यात्रा को आगे बढ़ाएंगे. मणिपुर से शुरु होकर ये यात्रा तीसरे दिन यानि 16 जनवरी को नागालैंड पहुंच गई थी. स्थानीय लोगों ने राहुल गांधी के नागालैंड की राजधानी कोहिमा पहुंचने पर काफी गर्मजोशी के साथ स्वागत किया. इसके साथ ही राहुल गांधी ने कोहिमा के स्थानीय लोगों से मुलाकात भी की. 

कोहिमा पहुंचने के बाद स्थानीय लोगों ने माला पहना कर राहुल गांधी का स्वागत किया. इस दौरान राहुल गांधी ने भी लोगों से हाथ मिल कर उनसे बात की. इसके साथ ही उन्होंने कई लोगों के साथ सेल्फ़ी भी लिया. 

कोहिमा में क्या बोले राहुल गांधी 

अपनी यात्रा के तीसरे दिन कोहिमा पहुंचे राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ ही आम लोगों को संबोधित भी किया. अपने सम्बोधन के दौरान उन्होंने कहा कि भारत जोड़ो न्याय यात्रा की शुरुआत मणिपुर से करने की उन्हें खुशी है. उन्होंने आगे कहा कि 'पिछले साल हमने देश को, अलग-अलग संस्कृतियों, अलग-अलग धर्मों, अलग-अलग भाषाओं को एक साथ लाने के लिए कन्याकुमारी से कश्मीर तक (भारत जोड़ो) यात्रा की थी. इसके बाद हमारा विचार था कि हमें पूर्व से पश्चिम तक एक यात्रा करनी चाहिए. हमने पूर्व से पश्चिम तक के लिए भारत जोड़ो न्याय यात्रा शुरू की है.'

15 राज्यों और 110 जिलों से गुजरेगी यात्रा 

लोकसभा चुनाव से पहले राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का सेकंड पार्ट 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' राजनीतिक रूप से बेहद महत्वपूर्ण है. इस दौरान कांग्रेस मणिपुर में हुए हिंसा पर सरकार को घेरने का पूरा प्रयास करेगी. हालांकि इस बारे में राहुल गांधी ने कहा है कि यह यात्रा राजनीतिक नहीं है.

बता दें, 14 जनवरी से मणिपुर से शुरू कांग्रेस की 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' 67 दिन में  15 राज्यों और 110 जिलों से होकर मुंबई में खत्म होगी. इन राज्यों में  मणिपुर, नागालैंड, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान, गुजरात और महाराष्ट्र शामिल है. इस दौरान ज्यातर यात्रा बस से पूरी की जाएगी, लेकिन कुछ महत्वपूर्ण जगहों पर राहुल गांधी पदयात्रा भी करेंगे.