दुनिया भर में तेजी से बढ़े रहे ब्रांडेड शराब वाली बिक्री में एक तिहाई भारत का है. इनमें व्हिस्की ही नहीं ब्रांडी वोदका और रम भी शामिल है. वाल्यूम के हिसाब से भारत की ब्रांडेड शराब का नशा अब देश ही नहीं विदेश में भी लोगों के सिर चिढ़कर बोल रहा है.
ड्रिंक्स इंटरनेशल की हालिया रिपोर्ट के मुताबिक दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ रहे 30 स्पिरिट ब्रांड में से एक तिहाई हिस्सा भारत से हैं. इतना ही नहीं टॉप दस व्हिस्की ब्रांड्स में से छह भारत के हैं. शराब मार्केट में दो तिहाई हिस्सेदारी व्हिस्की की है. व्हिस्की के साथ -साथ भारत के ब्रांडी वोदका और रम ब्रांड्स को भी काफी पसंद किया जा रहा है.
भारत दुनिया की सबसे बड़ी आबादी वाला देश और अगले पांच साल में 10 करोड़ लोग शराब पीने की लीगल एज में पहुंच जाएंगे. यहीं कारण है कि दुनिया भर तमाम बड़ी-बड़ी कंपनियां भारत पर फोकस कर रही है.
मिलियनेयर्स क्लब की रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत आबादी के हिसाब से दुनिया का सबसे बड़ा देश बन गया है. इसने खुद को स्पिरिट्स की दुनिया में एक अग्रणी देश के रूप में स्थापित कर लिया है.एलाइड ब्लेंडर्स एंड डिस्टिलर्स की आइकॉनिक व्हाइट व्हिस्की ने 2023 में 1.6 मिलियन बेचा गया जो 1500% की बढ़ोतरी के साथ टॉप पर रही लेकिन व्हिस्की ही नहीं रम और वोदका का ब्रांड भी अच्छा प्रदर्शन कर रहा है.
दुनिया भर में तेजी से उभर रहे 10 ब्रांड्स में से 6 में दोहरे अंकों की वृद्धि देखी गई है. आइकॉनिक बनाने वाली कंपनी एलाइड ब्लेंडर्स एंड डिस्टिलर्स का 1,500 करोड़ रूपये का आईपीओ 25 जून को खुल रहा है. तिलकनगर इंडस्ट्रीज के चीफ मार्केटिंग ऑफिसर अहमद रहीमतुल्ला ने कहा, 'खासकर ब्रांडी कैटगरी में इनोवेशन और प्रीमियमीकरण की दिशा में हमारे प्रयासों को सफलता मिली है. हमारे ब्रांड हर साल मजबूत दोहरे अंकों की वृद्धि दर्ज कर रहे हैं. हमें इसमें और तेजी आने का भरोसा है.' यूनाइटेड स्पिरिट्स के मैकडावेल ने 2023 में सिर्फ 1.9% ग्रोथ के बावजूद 31.4 मिलियन केस की बिक्री के साथ दुनिया के सबसे बड़े व्हिस्की ब्रांड का अपना टैग बरकरार रखा. वाल्यूम के हिसाब से दुनिया के शीर्ष 30 व्हिस्की ब्रांड्स में से तेरह भारत के ब्रांड हैं. इनमें रायल स्टैग, इंपीरियल ब्लू और ब्लेंडस प्राइड शामिल है.