menu-icon
India Daily

हैरान करने वाला हादसा; सड़क पार कर रहे शख्स को ट्रक ने कुचला, 1 किलोमीटर दूर मिला सिर

Goa Horrific Accident: गोवा में हैरान करने वाला हादसा सामने आया है. यहां के खांडेपार इलाके में सड़क पार कर रहे एक शख्स को 10 पहिए वाले ट्रक ने कुचल दिया. हादसे के बाद शख्स का सिर घटनास्थल से 1 किलोमीटर दूर मिला है. मामले की जानकारी के बाद पुलिस ने ट्रक ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया और घटना की जांच पड़ताल में जुट गई.

India Daily Live
हैरान करने वाला हादसा; सड़क पार कर रहे शख्स को ट्रक ने कुचला, 1 किलोमीटर दूर मिला सिर
Courtesy: Social Media

Goa Horrific Accident: गोवा के खांडेपार में सड़क पार कर रहे व्यक्ति को 10 पहियों वाले ट्रक ने बुरी तरह कुचल दिया. हादसे के दौरान शख्स का सिर ट्रक के पहियों में फंसा रह गया, जो घटनास्थल से 1 किलोमीटर दूर उसगाव में मिला. हादसे के वक्त शख्स पैदल था. हादसा इतना भयानक था कि घटनास्थल पर ही शख्स का सिर धड़ से अलग हो गया.

ड्राइवर को तब तक इस बात का पता नहीं चला जब तक पुलिस को ट्रक के टायरों में फंसा हुआ सिर नहीं मिला. पुलिस ने कहा कि ट्रक के ड्राइवर को हादसे के बारे में पता ही नहीं चला. उधर, ट्रक की चपेट में आने वाले शख्स का सिर एमआरएफ फैक्ट्री के पास धतवाड़ा-उसगाव में मिला. ट्रक के ड्राइवर को हादसे के बारे में तभी पता चला जब पुलिस ने उसगाव रबर फैक्ट्री परिसर के अंदर खड़े ट्रक का पता लगाया और ड्राइवर से हादसे के बारे में पूछताछकी.

प्रत्यक्षदर्शियों ने पुलिस को दी जानकारी

प्रत्यक्षदर्शियों ने पुलिस को बताया कि उन्होंने ट्रक को सड़क पार कर रहे पैदल यात्री को टक्कर मारते देखा. मृतक की पहचान पोंडा के म्हरवापाज-उसगाव के रहने वाले 57 साल के आनंद धर्म नाइक के रूप में हुई है. वारदात का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है. सीसीटीवी फुटेज में ट्रक को रबर फैक्ट्री के गेट में घुसते हुए दिखाया गया है. ट्रक पोंडा के रास्ते टायर फैक्ट्री में रबर पहुंचा रहा था.

दोपहर में हुआ ये हादसा इतना भयानक था कि मृतक का कुचला हुआ शरीर पर-खांडेपर में पड़ा था और सिर उसगाव में सड़क पर बिखरा हुआ था, जिससे राहगीर सहम गए. मामले की जानकारी के बाद ट्रक का पता लगाते हुए पुलिस फैक्ट्री पहुंची और पूछताछ के बाद ड्राइवर धन्ना नाथ जोगी (66) को गिरफ्तार कर लिया.

राजस्थान का रहने वाला है ट्रक ड्राइवर

हादसे के दौरान ट्रक चला रहा ड्राइवर राजस्थान के उदयपुर का रहने वाला है. पुलिस ने ड्राइवर को गिरफ्तार करने के बाद ट्रक को जब्त कर लिया है. साथ ही क्षत-विक्षत शव को कब्जे में लेकर मडगांव के साउथ गोवा जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस ने बताया कि ड्राइवर के खिलाफ आईपीसी की धारा 279 और 304-ए के तहत मामला दर्ज किया है. पोंडा पीआई तुषार लोटलीकर की निगरानी में पीएसआई योगेश गांवकर मामले की जांच कर रहे हैं.