हवस मिटाने के लिए हैवान बनी मां! 6 साल की बेटी को उतारा मौत के घाट, पानी की टंकी में डुबाकर ली जान

तेलंगाना में 26 महिला ने दूसरी शादी के रास्ते में रोड़ा बन रही अपनी 6 साल की मासूम बेटी को पानी की टंकी में फेंककर मौत के घाट उतार दिया.

social media
Kuldeep Sharma

तेलंगाना के मेडचल-मल्कजगिरि जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है जहां एक मां ने अपनी ही 6 साल की मासूम बेटी की बेरहमी से हत्या कर दी. इस खौफनाक वारदात ने स्थानीय लोगों को झकझोर कर रख दिया है. हर कोई मां की इस करतूत से खौफ में है. यह पूरी घटना अलवाल थाना इलाके की है.

क्यों दिया वारदात को अंजाम?

पुलिस की रिपोर्ट के अनुसार गिरफ्तार की गई आरोपी महिला की पहचान 26 साल की रेखा के रूप में हुई है. जांच में सामने आया है कि रेखा ने अपनी प्राइवेट लाइफ और दूसरे रिश्ते के चक्कर में इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया है. पुलिस का मानना है कि मासूम बच्ची रेखा की दूसरी शादी के रास्ते में रोड़ा बन रही थी जिसकी वजह से उसने अपनी ही बेटी की जान ले ली.

पहली शादी से हुई थी बेटी

गौरतलब है कि रेखा की पहली शादी से यह बेटी हुई थी लेकिन उसका वैवाहिक जीवन ज्यादा लंबा नहीं चल सका. बच्ची के जन्म के बाद एक पारिवारिक कार्यक्रम के महज 21 दिन बाद ही रेखा और उसके पति के बीच गंभीर विवाद शुरू हो गया था. झगड़ा इतना बढ़ा कि दोनों अलग हो गए और बाद में उनका तलाक भी हो गया. तलाक के बाद रेखा अपनी बेटी के साथ अलग रह रही थी.

प्रेमी के घरवालों को बेटी से था ऐतराज

जानकारी के अनुसार तलाक के कुछ वक्त बाद रेखा की जिंदगी में एक दूसरा शख्स आ गया. दोनों रिलेशनशिप में आ गए और उन्होंने शादी करने का फैसला कर लिया. लेकिन उस शख्स के परिवार वाले इस बच्ची को अपनाने के लिए तैयार नहीं थे और वे इस शादी का विरोध कर रहे थे. पुलिस के मुताबिक इस बात को लेकर रेखा और उसके पार्टनर के बीच काफी तनाव रहने लगा. इसके बाद कथित तौर पर दोनों ने मिलकर बच्ची को अपने रास्ते से हटाने की साजिश रच डाली.

पानी की टंकी में फेंक दी मासूम 

प्लानिंग के तहत 16 मई की रात को रेखा ने अपनी 6 साल की मासूम बेटी को उठाया और उसे घर में रखी प्लास्टिक की पानी की टंकी में फेंक दिया. पानी में डूबने की वजह से तड़प-तड़प कर बच्ची की मौत हो गई. घटना की भनक लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया. पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर रेखा को गिरफ्तार कर लिया है और कोर्ट ने उसे जेल भेज दिया है.अब पुलिस इस बात की गहराई से जांच कर रही है कि इस मर्डर में रेखा का प्रेमी सीधे तौर पर शामिल था या नहीं.