बरेली में बवाल, ज्ञानवापी मामले पर तौकीर रजा ने किया था 'जेल भरो' का ऐलान

Bareilly News: तौकीर रजा के जेल भरो ऐलान के बाद हजारों की संख्या में उनके समर्थक सड़क पर उतर आए हैं. बरेली में हालत को देखते हुए भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है.

India Daily Live

Bareilly News: ज्ञानवापी मामले में IMC नेता तौकीर रजा खान ने यूपी के बरेली में जेल भरो आंदोलन का ऐलान किया. तौकीर रजा के इस ऐलान के बाद हजारों की संख्या में उनके समर्थक सड़क पर उतर आए. तौकीर रजा और उनके समर्थकों को रोकने के लिए पुलिस हर संभव कोशिश कर रही है.

बरेली में हाई अलर्ट पर प्रशासन

तौकीर रजा के प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस-प्रशासन हाई अलर्ट पर है. इस्लामिया मैदान में एक हजार से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है. इसके साथ साथ पुलिस के अधिकारी भी मौजूद हैं. हालात से निपटने के लिए पीएसी और आरएएफ की भी तैनाती की गई है.