menu-icon
India Daily

'परमिशन लो वरना नहीं चलने देंगे इमरजेंसी', कंगना की फिल्म को लेकर चन्नी की चेतावनी

कंगना की फिल्म 'इमरजेंसी' को लेकर मचे बवाल पर बात करते हुए चुन्नी ने कहा कि हिमाचल प्रदेश पुराने पंजाब का हिस्सा है और सभी में भाईचारा है. हमारे बीच अच्छे रिश्ते रहे हैं. आपसी सांझ न कभी टूटी है और न टूटने दी जाएगी. इसे बरकरार रखना है और कोई भी ताकत इसे तोड़ने की कोशिश करेगी तो उसका मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा.

India Daily Live
'परमिशन लो वरना नहीं चलने देंगे इमरजेंसी', कंगना की फिल्म को लेकर चन्नी की चेतावनी
Courtesy: Social Medai

बीजेपी सांसद और एक्ट्रेस कंगना रनौत की फिल्म 'इमरजेंसी' विवादों में है. फिल्म को लेकर कई संगठनों ने विरोध जताया है. इस बीच पंजाब के पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी ने चेतावनी देते हुए कहा है कि हम एसजीपीस की परमिशन के बिना इस फिल्म को चलने नहीं देंगे. उन्होंने कहा कि हमें कंगना के ज्यादा सीरियस नहीं लेना चाहिए. 

फिल्म को लेकर मचे बवाल पर बात करते हुए चुन्नी ने कहा कि हिमाचल प्रदेश पुराने पंजाब का हिस्सा है और सभी में भाईचारा है. हमारे बीच अच्छे रिश्ते रहे हैं. आपसी सांझ न कभी टूटी है और न टूटने दी जाएगी. इसे बरकरार रखना है और कोई भी ताकत इसे तोड़ने की कोशिश करेगी तो उसका मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा.

आजादी में पंजाब का बड़ा रोल रहा है. हम हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई सभी से प्यार करते हैं. इसलिए कंगना रनौत के ज्यादा सीरियस लेने की जरुरत नहीं है. उन्होंने कहा कि जहां भी सिख इतिहास को लेकर दिखाया जाना है, उसके लिए पहले एसजीपीसी को फिल्म दिखाकर उनसे परमिशन ली जाए. एसजीपीसी सिख समुदाय की सिरमोर संस्था है. 

एसजीपीसी पास करेगी तभी चलेगी फिल्म

चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा कि फिल्म को चलानी है तो पहले इसे एसजीपीसी को दिखाई जाए और सिख किरदार को सही किया जाए. अगर फिल्म को एसजीपीसी पास कर देती है तो फिल्म चलेगी. बता दें कि कंगना रनौत की फिल्म 'इमरजेंसी' फिल्म को लेकर पहले ही कई विवाद उठ चुके हैं. फिल्म पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के आपातकालीन शासन को दिखाया गया है. फिल्म की रिलीज की तारीख करीब आ चुकी है, लेकिन सेंसर बोर्ड से अभी तक मंजूरी नहीं मिल पाई है.