सुवेंदु अधिकारी होंगे बंगाल के सीएम, विधायक दल की बैठक में लगेगी नाम पर मुहर
पश्चिम बंगाल में मुख्यमंत्री के नाम को लेकर चल रही अटकलों पर जल्द ही विराम लग सकता है. सूत्रों के हवाले से खबर है कि सुवेंदु अधिकारी ही पश्चिम बंगाल के अगले सीएम होंगे. थोड़ी देर में एनडीए की विधायक दल की होने वाली बैठक में उनके नाम पर मुहर लग सकती है.
पश्चिम बंगाल में मुख्यमंत्री के नाम को लेकर चल रही अटकलों पर जल्द ही विराम लग सकता है. सूत्रों के हवाले से खबर है कि सुवेंदु अधिकारी ही पश्चिम बंगाल के अगले सीएम होंगे. थोड़ी देर में एनडीए की विधायक दल की होने वाली बैठक में उनके नाम पर मुहर लग सकती है. खबर यह भी है मुख्यमंत्री के साथ-साथ पश्चिम बंगाल को दो डिप्टी सीएम मिलेंगे जिनमें से एक पद किसी महिला को दिया जा सकता है.
राज्यपाल ने भंग कर दी थी विधानसभा
कल यानी गुरुवार को पश्चिम बंगाल के राज्यपाल आरएन रवि ने राज्य की विधानसभा को भंग कर दिया था जिसके बाद से बंगाल में नई सरकार के गठन का रास्ता साफ हो गया. इससे पहले राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी इस्तीफा ना देने पर अड़ गई थीं जिसके बाद राज्यपाल को यह फैसला लेना पड़ा.
कल हो सकता है शपथ ग्रहण समारोह
माना जा रहा है कि बीजेपी बंगाल के नए मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण समारोह 9 मई को करा सकती है. 9 तारीख को चुनने के पीछे एक खास मकसद सामने आया है. दरअसल यह तारीख कैलेंडर के अनुसार रवींद्रनाथ टैगोर की जयंती की है.
Also Read
ममता बनर्जी को हराने का मिला इनाम
सुवेंदु अधिकारी के नाम पर भले ही अब मुहर लगने जा रही हो लेकिन इस बाद की पहले से ही प्रबल संभावना थी कि अधिकारी ही बंगाल के अगले मुख्यमंत्री होंगे. दरअसल, सुवेंदु को ममता बनर्जी को हराने का इनाम मिला है. उन्होंने भवानीपुर सीट पर ममता बनर्जी को बड़े अंतर से हराया. इसके अलावा वह नंदीग्राम सीट पर भी लड़े थे जहां से उन्होंने लगातार तीसरी बार जीत हासिल की. गौरतलब है कि बीजेपी ने 294 सदस्यीय विधानसभा में 207 सीटें जीतकर तृणमूल कांग्रेस को करारी शिकस्त दी और राज्य में 15 साल से मौजूद ममता सरकार के शासन का अंत कर दिया.