Independence Day 2026

रामबन में पुलिस चेकपोस्ट पार कर भागी संदिग्ध स्कॉर्पियो, तलाशी अभियान शुरू

शुक्रवार सुबह जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले के चंदरकोट में एक संदिग्ध स्कॉर्पियो गाड़ी ने पुलिस चेकपोस्ट को नजरअंदाज कर भाग निकली.

India Daily
Shilpa Srivastava

नई दिल्ली: शुक्रवार सुबह जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले के चंदरकोट में एक संदिग्ध स्कॉर्पियो गाड़ी ने पुलिस चेकपोस्ट को नजरअंदाज कर भाग निकली. गाड़ी श्रीनगर से जम्मू की ओर जा रही थी. पुलिस ने गाड़ी को रुकने का इशारा किया, लेकिन ड्राइवर ने सिग्नल अनदेखा कर नाशरी की ओर रफ्तार बढ़ा दी. पुलिस ने गाड़ी रोकने के लिए तीन राउंड फायर किए, लेकिन ड्राइवर भागने में सफल रहा.

घटना के बाद पुलिस, सीआरपीएफ और सेना ने संयुक्त तलाशी अभियान शुरू कर दिया है. इलाके और आसपास के रास्तों पर सर्च ऑपरेशन चल रहा है. गाड़ी और उसमें सवार लोगों की पहचान के प्रयास जारी हैं.


अमरनाथ यात्रा पर पड़ेगा असर?

यह घटना अमरनाथ यात्रा के दौरान हुई है, जिससे सुरक्षा चिंता बढ़ गई है. रामबन जिला यात्रा का महत्वपूर्ण रूट है. यात्रा गुरुवार को जम्मू से फिर शुरू हुई थी. एक दिन के स्थगन के बाद सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई थी.

1801 तीर्थयात्रियों का जत्था हुआ रवाना:

गुरुवार सुबह भगवती नगर बेस कैंप से 1801 तीर्थयात्रियों का जत्था रवाना हुआ. इसमें 1347 पुरुष, 351 महिलाएं, 89 साधु और 14 साध्वी शामिल थे. वे 74 वाहनों में बालटाल बेस कैंप के लिए गए. पहलगाम रूट पर कोई काफिला नहीं भेजा गया.

इस जत्थे के रवाना होने के बाद इस साल जम्मू से कुल 1,43,513 तीर्थयात्री अमरनाथ के लिए जा चुके हैं. अब तक 4.71 लाख से ज्यादा श्रद्धालु हिम लिंगम के दर्शन कर चुके हैं. 57 दिनों की यह वार्षिक यात्रा 28 अगस्त को समाप्त होने वाली है. सुरक्षा बलों ने पूरे रूट पर सतर्कता बढ़ा दी है.