menu-icon
India Daily

लुटियंस से हटेगी 200 साल पुरानी सुनहरी बाग मस्जिद! भड़के ओवैसी, जानें क्या बोले दानिश अली?

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की ओर से मिली शिकायत के बाद NDMC मस्जिद को हटाने को लेकर प्रस्ताव लाई थी. इसमें 1 जनवरी तक आपत्ति और सुझाव मांगे गए थे.

Om Pratap
Edited By: Om Pratap
लुटियंस से हटेगी 200 साल पुरानी सुनहरी बाग मस्जिद! भड़के ओवैसी, जानें क्या बोले दानिश अली?

हाइलाइट्स

  • NDMC मस्जिद को हटाने को लेकर लाई थी प्रस्ताव
  • ओवैसी ने NDMC से प्रस्ताव को वापस लेने की अपील की

Sunehari Bagh Mosque ndmc removed proposal: लुटियंस इलाके में मौजूद 200 साल पुरानी सुनहरी बाग मस्जिद को हटाने की तैयारी चल रही है. दरअसल, दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (NDMC) से मस्जिद इलाके में ट्रैफिक जाम की शिकायत की थी. इसके बाद मस्जिद को हटाने के लिए NDMC ने जनता से सुझाव मांगे थे. NDMC का कहना है कि मस्जिद को हटाने के लिए हमें 2000 से ज्यादा सुझाव मिले हैं. इनमें मुस्लिम संगठनों और अल्पसंख्यक कल्याण निकायों के भी सुझाव शामिल हैं.

जानकारी के मुताबिक, दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की ओर से मिली शिकायत के बाद NDMC मस्जिद को हटाने को लेकर प्रस्ताव लाई थी. इसमें 1 जनवरी तक आपत्ति और सुझाव मांगे गए थे. एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में NDMC के अध्यक्ष अमित यादव ने बताया था कि इस बारे में जनता से राय मांगी गई है. वहीं, AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने NDMC से प्रस्ताव को वापस लेने की अपील की है. उनके अलावा अमरोहा लोकसभा सांसद दानिश अली ने भी NDMC के प्रस्ताव पर आपत्ति जताई है.

क्या बोले लोकसभा सांसद दानिश अली?

दानिश अली के मुताबिक, ये मस्जिद दिल्ली हाई कोर्ट में लंबित मामले का हिस्सा है. ये मस्जिद उन संपत्तियों में से एक है, जिस पर वक्फ बोर्ड ने दावा किया है. उन्होंने कहा कि 200 साल से ज्यादा पुराना होने के कारण मस्जिद का ऐतिहासिक और पुरातात्विक महत्व भी है. 

बता दें कि NDMC के प्रस्ताव के खिलाफ दिल्ली वक्फ बोर्ड कोर्ट गया था. NDMC के अध्यक्ष अमित यादव के मुताबिक, कोर्ट ने इस मामले का निपटारा कर दिया था, जिसके बाद ही हमने मस्जिद हटाने के संबंध में जनता से राय मांगी थी. उन्होंने कहा कि हम सभी तरह की उचित प्रक्रियाओं का पालन कर रहे हैं. इसी कड़ी में जनता से मिले सुझाव और आपत्तियों की जांच की जा रही है. साथ ही हैरिटेज समिति भी इस मामले पर गौर कर रही है.