Sonipat Murder: सोनीपत के मुरथल में एक शराब कराबारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई. मुरथल के गुलशन ढाबे पर बदमाशों ने करीब 35 राउंड फायरिंग की. इसमें कारोबारी की मौके पर ही मौत हो गई. घटना के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए. इस हत्या की जिम्मेदारी भाऊ गैंग ने ली है.
भाऊ गैंग के सरगना हिमांशु रिटोली ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर जिम्मेदारी ली. सोशल मीडिया पर लिखा- सुंदर आपने आपको बड़ा बदमाश मानता था इसलिए करवाई हत्या. सुंदर सोशल मीडिया पर हमारे खिलाफ बोलता था इसलिए हुई उसकी हत्या करवाई. घटना के बाद इसका CCTV फुटेज सामने आया है. इसमें शराब कारोबारी सुंदर मलिक बदमाशों से खुद को बचाने का प्रयास करता नजर आ रहा है.
आरोपी हिमांशु उर्फ भाऊ पर हत्या, हत्या का प्रयास, धोखाधडी, अवैध हथियार, लूट, धोखाधडी, फिरौती आदि के जिला रोहतक मे 12 व झज्जर में 7 मामले दर्ज है. हिमांशु अपने पढ़ाई के समय से ही आपराधिक गतिविधियों में लिप्त रहा है. सूत्रों के मुताबिक दूसरे गैंग के कई लोगों को शूटर मैन भाऊ बदले की नीयत से मार चुका है. हरियाणा में उसे जानलेवा मशीन भी कहा जाने लगा है.
पुलिस सूत्रों के मुताबिक भाऊ गैंग का सरगना हिमांशु उर्फ भाऊ बेहद खतरनाक है. पिछले कुछ साल में उसने हरियाणा और दिल्ली में हत्या, हत्या का प्रयास, रंगदारी और धमकी जैसी कई संगीन वारदातों को अंजाम दिया है. सूत्रों के मुताबिक भाऊ गैंग में तेजी से कम उम्र के लड़कों की तादाद बढ़ने लगी है. इसके गैंग में 50 से ज्यादा नाबालिग लड़कों को जोड़ा गया है.
हिमांशु भाऊ को गैंगस्टर नीरज बवानियां का शूटर कहा जाता है. वह लॉरेंस विश्नोई-गोल्डी बराड़ गैंग से बगावत रखता है. भाऊ एवं उसके साथी गैंग्स लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी के लिए खतरा बन गए हैं.