नई दिल्ली: कांग्रेस नेता राहुल गांधी की ओर से दिये गए बयान 'जितनी आबादी उतना हक' को लेकर पीएम मोदी ने कांग्रेस पर निशाना साधा है. पीएम मोदी ने बड़ा पलटवार करते हुए कहा कि उनके लिए देश की सबसे बड़ी आबादी गरीब है और उनका कल्याण उनका लक्ष्य है.
पीएम मोदी ने कांग्रेस पर जोरदार हमला बोलते हुए कहा कि "मैं दोहरा रहा हूं कि कांग्रेस पार्टी अब कांग्रेस के लोगों द्वारा नहीं चलाई जा रही है. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मुंह बंद करके बैठे हैं, न तो उनसे पूछा जाता है और न ही यह सब देखकर बोलने की हिम्मत करते हैं. अब कांग्रेस को आउटसोर्स कर दिया गया है. कांग्रेस के लोग कहते हैं जितनी आबादी, उतना हक. मैं कहता हूं कि देश में अगर सबसे बड़ी आबादी है तो वह गरीबों की है. गरीब मेरे लिए सबसे बड़ी आबादी हैं और उनका कल्याण मेरा उद्देश्य है. छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार घोटालेबाजों की सरकार है और भ्रष्टाचार और अपराध अपने चरम पर हैं.
छत्तीसगढ़ में एक रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी पूर्व पीएम मनमोहन सिंह का जिक्र किया. पीएम मोदी ने कहा कि मनमोहन सिंह ने 2006 में कहा था कि देश के संसाधनों पर पहला दावा अल्पसंख्यकों का होना चाहिए. उसमे भी मुसलमानों का पहला हक है तो क्या अब कांग्रेस अल्पसंख्यकों के साथ भी धोखा करना चाहती है?
#WATCH | Chhattisgarh: At Bastar's Jagdalpur PM Modi says, "Since yesterday, Congress leaders are saying 'jitni aabadi utna haq'... I was wondering what the former Prime Minister Manmohan Singh would be thinking. He used to say that the minority has the first right to the… pic.twitter.com/m3KqCikIS4
— ANI (@ANI) October 3, 2023
पीएम मोदी ने आगे कहा कि कांग्रेस कह रही है जिसकी जितनी संख्या है उसे उसी हिसाब से हक मिले तो इस देश में सबसे ज्यादा आबादी किसकी है? कांग्रेस के हिसाब से अब देश के हिन्दू अपना हक उसी अनुपात में ले लें क्या? इस तरह तो देश के संसाधनों पर पहला हक देश के हिन्दुओं का है. कांग्रेस देश के हिन्दुओं को बांटने का काम कर रही है ताकि उनको बर्बाद किया जा सके. कल से कांग्रेस नेता कह रहे हैं जितनी आबादी, उतना हक. मैं सोच रहा था कि पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह क्या सोच रहे होंगे. वह कहते थे कि देश के संसाधनों पर पहला अधिकार अल्पसंख्यकों, खासकर मुसलमानों का है लेकिन अब कांग्रेस कह रही है कि समुदाय की आबादी तय करेगी कि देश के संसाधनों पर पहला अधिकार किसका होगा, तो अब क्या कांग्रेस अल्पसंख्यकों के अधिकारों को कम करना चाहते हैं? क्या वे अल्पसंख्यकों को हटाना चाहते हैं ?
यह भी पढ़ें: अगर बिहार में सिर्फ 825 किन्नर तो फिर कहां गए बाकी के 41175? जातीय जनगणना को बाद सवालों के घेरे में नीतीश सरकार