MP के नए CM मोहन यादव और डिप्टी सीएम को शिवराज सिंह चौहान ने दी बधाई, जानिए क्या जाहिर की प्रतिक्रिया?
मध्य प्रदेश के नव नियुक्त मुख्यमंत्री मोहन यादव को पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बधाई दिया है.
नई दिल्ली: मध्य प्रदेश के नव नियुक्त मुख्यमंत्री मोहन यादव को पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बधाई दिया है. शिवराज सिंह चौहान ने बधाई देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में राज्य नई ऊंचाइयों पर प्रगति करेगा. मध्य प्रदेश को आज अपना नया मुख्यमंत्री मिल गया. नए मुख्यमंत्री मोहन यादव को हार्दिक बधाई.
शिवराज सिंह चौहान ने मोहन यादव को दी बधाई
पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा "कर्मठ साथी मोहन यादव जी को BJP विधायक दल की बैठक में मध्यप्रदेश का मुख्यमंत्री मनोनीत किये जाने पर हार्दिक बधाई. मुझे विश्वास है कि आदरणीय प्रधानमंत्री मोदी जी के कुशल मार्गदर्शन में आप मध्यप्रदेश को प्रगति एवं विकास की नई ऊँचाइयों पर ले जायेंगे तथा जनकल्याण के क्षेत्र में नये कीर्तिमान रचेंगे. इस नई जिम्मेदारी के लिए बहुत-बहुत बधाई, शुभकामनाएं!"
विधायक दल की बैठक में CM और डिप्टी सीएम का ऐलान
मध्य प्रदेश में विधायक दल की बैठक के बाद मोहन यादव को मध्य प्रदेश के अगले नए मुख्यमंत्री चुन लिया गया है. वहीं राजेंद्र शुक्ला और जगबीर देवड़ा बतौर डिप्टी सीएम शपथ लेंगे. CM बनाए गए मोहन यादव उज्जैन दक्षिण से विधायक हैं. मोहन यादव को संघ का करीबी बताया जाता है और वह ओबीसी समाज से आते है. वहीं डिप्टी सीएम बनाए गए जगदीश देवड़ा मंदसौर जिले की मल्हारगढ़ से विधायक हैं और वह SC वर्ग से आते हैं. वहीं दूसरे डिप्टी सीएम बनाये गए राजेन्द्र शुक्ला रीवा सीट से विधायक हैं और वह ब्राह्मण समाज से ताल्लुक रखते है.