'भौकाल बड़े पर्दे पर', इस दिन बड़े पर्दे पर आ रही है 'मिर्जापुर द मूवी', पोस्टर के साथ शेयर की ऑफिशियल रिलीज डेट
मिर्जापुर फिल्म का ऑफिशियल पोस्टर और रिलीज डेट सामने आ गई है. एक्सेल एंटरटेनमेंट ने कन्फर्म कर दिया है कि मिर्जापुर द मूवी 4 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. पूरी कास्ट लाइनअप देखकर फैंस जबरदस्त एक्साइटेड नजर आ रहे हैं.
मुंबई: क्राइम और पावर की दुनिया में भौकाल मचाने वाली मिर्जापुर अब सिनेमाघरों में एंट्री करने जा रही है. एक्सेल मूवीज ने मोस्टअवेटेड 'मिर्जापुर द मूवी' का पहला ऑफिशियल पोस्टर रिलीज कर दिया है. पोस्टर सामने आते ही सोशल मीडिया पर हलचल तेज हो गई है. पोस्टर में एक सुनसान सड़क पर तेज रफ्तार से दौड़ती कारों का काफिला दिखाया गया है. कारों के ऊपर हथियारबंद लोग बैठे नजर आ रहे हैं. सबसे पीछे एक शानदार हरी कार है जो रस्सी से बंधी कुर्सी को घसीट रही है. यह सीन मिर्जापुर की वही डरावनी और हिंसक दुनिया दिखाता है जिसके लिए यह फ्रेंचाइजी जानी जाती है.
अब तक माना जा रहा था कि मिर्जापुर फिल्म साल 2026 में कभी भी रिलीज हो सकती है. लेकिन मेकर्स ने अब आधिकारिक तौर पर तारीख की घोषणा कर दी है. मिर्जापुर द मूवी 4 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. रिलीज डेट सामने आते ही फैंस की एक्साइटमेंट और बढ़ गई है. लंबे समय से दर्शक इस सीरीज को बड़े पर्दे पर देखने की मांग कर रहे थे.
पोस्टर पर फैंस का जबरदस्त रिएक्शन
जैसे ही पोस्टर और रिलीज डेट सामने आई फैंस ने कमेंट सेक्शन में रिएक्शन की बाढ़ ला दी. एक यूजर ने लिखा सचिव जी भी हैं. वहीं एक फैन ने मजाकिया अंदाज में लिखा कि CAT क्लियर करने के बाद सचिव जी फुलेरा से मिर्जापुर कैसे पहुंच गए. कई फैंस ने कमेंट किया आखिरकार मुन्ना भैया गुड्डू भैया और कालीन भैया एक साथ. सबसे ज्यादा लिखा गया कमेंट रहा मुन्ना भैया वापस. इससे साफ है कि दर्शकों को पुराने किरदारों की वापसी का बेसब्री से इंतजार है.
पूरी कास्ट लाइनअप ने बढ़ाया क्रेज
मेकर्स ने मिर्जापुर फिल्म की पूरी कास्ट लाइनअप भी जारी कर दी है. खास बात यह है कि सीरीज के लगभग सभी मुख्य किरदार फिल्म में नजर आएंगे. फिल्म में मुन्ना भैया के किरदार में दिव्येंदु शर्मा, गुड्डू भैया के रोल में अली फजल और कालीन त्रिपाठी के किरदार में पंकज त्रिपाठी नजर आएंगे. इसके अलावा गोलू गुप्ता के रोल में श्वेता त्रिपाठी शर्मा, बीना त्रिपाठी के किरदार में रसिका दुगल और स्वीटी गुप्ता के रोल में श्रेया पिलगांवकर शामिल हैं.
फिल्म में जितेंद्र कुमार का नाम सामने आते ही फैंस और ज्यादा उत्साहित हो गए हैं. पंचायत सीरीज में सचिव जी के किरदार से लोकप्रिय हुए जितेंद्र कुमार की मिर्जापुर की दुनिया में एंट्री को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चाएं तेज हैं.
और पढ़ें
- 'रम्बा हो' एक्ट्रेस कल्पना अय्यर ने क्यों 27 साल पहले छोड़ दिया था बॉलीवुड? खोले फिल्म इंडस्ट्री के कच्चे चिट्ठे
- पिता के कर्ज में डूबते ही छोड़ी पढ़ाई, फिल्म के सेट पर बनाते थे चाय, आज करोड़ों का मालिक है एक्टर
- अर्जुन कपूर पर फिर आया मलाइका अरोड़ा का दिल? मां को याद कर इमोशनल हुए एक्स बॉयफ्रेंड तो 'मुन्नी' का रिएक्शन हुआ वायरल