Republic Day 2025: गणतंत्र दिवस 2025 के लिए राजधानी दिल्ली में तैयारियां जोरों पर हैं. कर्तव्य पथ पर कड़ाके की ठंड और घने कोहरे के बीच रक्षा कर्मियों ने फुल-ड्रेस परेड रिहर्सल की. इस बार की परेड में 15 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की झांकियां शामिल की जाएंगी, जो भारत की विविधता और सांस्कृतिक धरोहर को प्रदर्शित करेंगी.
कर्तव्य पथ पर सुबह-सुबह कोहरे और 5 डिग्री सेल्सियस से कम तापमान के बावजूद हमारे जवानों ने पूरे उत्साह और समर्पण के साथ परेड की रिहर्सल की. इस परेड में सेना, नौसेना, वायुसेना और अर्धसैनिक बलों के जवान शामिल होंगे. उनके जोश और अनुशासन ने सबको हैरान कर दिया.
#WATCH दिल्ली: 76वें गणतंत्र दिवस के लिए कड़कती ठंड में रक्षा कर्मियों ने कर्तव्य पथ पर परेड की रिहर्सल की। pic.twitter.com/v1uJAVDvmG
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 5, 2025
इस साल की गणतंत्र दिवस परेड में देश के 15 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की झांकियां दिखेंगी. इन राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में शामिल हैं
इन झांकियों के जरिए भारत की सांस्कृतिक विविधता और विकास की कहानी को दर्शाया जाएगा. हर राज्य की झांकी अपनी विशेषता और संस्कृति को पेश करेगी. गणतंत्र दिवस परेड में इस बार 'मेक इन इंडिया' पहल को भी बढ़ावा दिया जाएगा. इस अवसर पर भारत में निर्मित हथियार और उपकरणों को प्रदर्शित किया जाएगा, जिससे हमारे आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ते कदम को दिखाया जाएगा.
परेड के दौरान स्कूलों के बच्चों द्वारा खास सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी जाएंगी. इन प्रस्तुतियों से देश की संस्कृति और समृद्ध इतिहास को दिखाया जाएगा. गणतंत्र दिवस परेड 26 जनवरी को आयोजित होगी. यह समारोह भारत के संविधान को सम्मान देने और राष्ट्रीय एकता को दर्शाने का प्रतीक है. इस बार, समारोह में विदेशी गणमान्य व्यक्तियों के भी शामिल होने की संभावना है.