menu-icon
India Daily

'बाबरी मस्जिद का पुनर्निर्माण करें,' राम मंदिर उद्घाटन से पहले जेएनयू की दीवारों पर लिखे विवादित स्लोगन

अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाले भव्य राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले दिल्ली में जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (JNU) की दीवारों पर बाबरी मस्जिद के पुनर्निर्माण की मांग वाले नारे लिखे गए.

Om Pratap
Edited By: Om Pratap
'बाबरी मस्जिद का पुनर्निर्माण करें,' राम मंदिर उद्घाटन से पहले जेएनयू की दीवारों पर लिखे विवादित स्लोगन

हाइलाइट्स

  • अयोध्या में 22 जनवरी को होनी है राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा
  • विवादित स्लोगन वाली तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल

Rebuild Babri Masjid message on JNU walls: जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी (JNU) कैंपस में राम मंदिर के विरोध में विवादित स्लोगन लिखे जाने का मामला सामने आया है. JNU के स्कूल ऑफ लैंग्वेज 2 बिल्डिंग की पहली मंजिल पर 'बाबरी मस्जिद का पुनर्निर्माण करें' वाला विवादित स्लोगन लिखा गया. स्लोगन के नीचे नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (NSUI) का नाम लिखा हुआ है.

अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाले भव्य राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले दिल्ली में जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (JNU) की दीवारों पर बाबरी मस्जिद के पुनर्निर्माण की मांग वाले नारे लिखे गए. दीवारों पर लिखी गई विवादित स्लोगन वाली तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल है. परिसर की दीवार पर NSUI के नाम से लिखी गई टिप्पणी ने नए विवाद को जन्म दे दिया है. इस संबंध में छात्र संगठन NSUI ने किसी भी संलिप्तता से इनकार किया है.

छात्र संघ ने इस तरह के स्लोगन का किया विरोध

छात्र संघ ने इस तरह की स्लोगन का कड़ा विरोध किया है और कहा है कि ये मैसेज JNU कैंपस और NSUI दोनों को बदनाम करने की साजिश का हिस्सा है. छात्र संगठन NSUI ने यूनिवर्सिटी मैनेजमेंट से मामले को देखने और गहन जांच का अनुरोध किया है. 

बता दें कि ये पहली बार नहीं है, जब JNU कैंपस में विवादित स्लोगन लिखे गए हो. इसी साल अक्टूबर में यूनिवर्सिटी के अंदर एक बिल्डिंग की दीवारों पर 'फ्री कश्मीर', 'तेरी कब्र खुदेगी' और 'भगवा जलेगा' जैसे विवादित स्लोगन लिखे गए थे.