Reaction On NEET Re-Exam: 4 जून को लोकसभा चुनाव 2024 के रिजल्ट के साथ ही NEET के परिणाम आ गए थे. हालांकि, ये पहली बार हो रहा था जब घोषित तिथि से 10 दिन पहले रिजल्ट जारी कर दिए गए हो. इसमें 67 छात्रों को 720 में से 720 मार्क्स मिलने पर मामला गरमाया और कोर्ट पहुंच गया. इसके बाद अब NTA ने 1563 छात्रों के लिए दोबारा परीक्षा कराने का फैसला लिया है. एजेंसी के इस फैसले के साथ छात्रों के रिएक्शन भी आ रहे हैं. आइये जानें बच्चे क्या कह रहे हैं?
परीक्षा को लेकर पहले भी कई सवाल उठ रहे थे लेकिन परिणामों के साथ ये बढ़ गए. इसमें देखा गया की 67 छात्रों को 720 में से 720 मार्क्स मिले हैं. वहीं कुल 1563 छात्रों को ग्रेस मार्क्स दे दिए गए. इसमें से 47 छात्र ऐसे हैं जिनके नंबर ग्रेस मार्क के कारण 720 पर पहुंच गए.
NEET में ग्रेस मार्क्स के जरिए 720 अंक पाने वाली झज्जर (हरियाणा) की छात्रा अंजलि यादव ने कहा कि थोड़ी निराशा हुई है लेकिन मैं फिर से तैयारी करूंगी। इसमें कोई समस्या नहीं है. मैं NTA के इस फैसले से पूरी तरह सहमत नहीं हूं. मैं भी अपने दम पर उत्तीर्ण होने के बारे में सोच रही थी न कि ग्रेस मार्क्स के आधार पर.
#WATCH | Jhajjar, Haryana: On re-exam announced for those students who got grace marks in NEET, Anjali Yadav, a student who scored 720 Marks in NEET examinations, says, "...A little disappointment is there but I will prepare again, there is no problem with that... I am not all… pic.twitter.com/KfrdhurnN5
— ANI (@ANI) June 13, 2024
NEET में ग्रेस मार्क्स पाने वाले झज्जर (हरियाणा) के ही एक अन्य छात्र यश कटारिया ने कहा कि मुझे ग्रेस मार्क्स सहित 718 अंक मिले हैं. सभी को सुप्रीम कोर्ट के आदेश को स्वीकार करना चाहिए. हालांकि, मेरा वास्तविक स्कोर मेरा अपना स्कोर था.
#WATCH | Jhajjar, Haryana: On re-exam announced for those students who got grace marks in NEET, a student Yash Kataria says, "I got 718 marks including the grace marks. Everyone must accept the Supreme Court's order... My actual score was a safe score..." pic.twitter.com/3c12RGtizI
— ANI (@ANI) June 13, 2024
आज सुप्रीम कोर्ट ने NEET पर लगी दूसरी याचिका पर सुनवाई की. इसमें कोर्हुट ने ग्रेस मार्क वाले छात्रों के लिए दोबारा परीक्षा कराने की बात कही. जस्टिस विक्रम नाथ और जस्टिस संदीप मेहता की बेंच ने साफ तौर पर कहा कि इस बाद का ध्यान रखा जाए की परीक्षा में केवल वहीं छात्र शामिल हों जिनको ग्रेस नंबर मिले हैं. वहीं NTA ने बताया कि 12 जून को हुई बैठक में छात्रों के संबंध में निर्णय लिए गए हैं. 1563 छात्रों के लिए 23 जून को दोबारा परीक्षा कराई जाएगी.