menu-icon
India Daily

रविंद्र जडेजा की विधायक पत्नी को आया गुस्सा, मेयर और सांसद पर हुई आग बबूला, वीडियो वायरल

Rivaba Jadeja: खबरों की मानें तो रविंद्र जडेजा की विधायक पत्नी रिवाबा जडेजा लाखोटा झील पर जामनगर नगर निगम द्वारा आयोजित ‘मारी माटी-मारो देश’ कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंची थी.

Gyanendra Tiwari
रविंद्र जडेजा की विधायक पत्नी को आया गुस्सा, मेयर और सांसद पर हुई आग बबूला, वीडियो वायरल

नई दिल्ली.   भारतीय टीम के स्टार खिलाड़ी रविंद्र जडेजा की पत्नी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में उनका गुस्से वाला रूप देखा जा सकता है. रविंद्र जडेजा की पत्नी का नाम रिवाबा जडेजा है, जो गुजरात के जामनगर से भाजपा विधायक भी हैं. उनकी मेयर और सांसद पूनम माडम से बहस हो गई. वीडियो में वो औकात में रहने और स्मार्ट न बनने की हिदायत देते नजर आ रही हैं.

खबरों की मानें तो रविंद्र जडेजा की विधायक पत्नी रिवाबा जडेजा लाखोटा झील पर जामनगर नगर निगम द्वारा आयोजित ‘मारी माटी-मारो देश’ कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंची थी.

[youtube-video]https://www.youtube.com/watch?v=xLqods8ASv0[/youtube-video]

 

कार्यक्रम में रिवाबा जब पहुंची तो जामनगर मेयर बीना कोठारी से किसी बात को लेकर उनकी बहस होने लगी. अचानक वो मेयर पर इतना भड़की की बीच बचाव में आई सांसद पूनम पर भी वो भड़क गई. उन्होंने कहा ये बवाल उन्हीं की वजह से हुआ है.

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
भारतीय जनता पार्टी के नेत्रियों के बीच हुई इस बहस बाजी का वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है. वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में तीनों महिलाएं आपस में बहस करती दिख रही हैं.

रिवाबा ने सांसद पूनम से कहा कि आप ही इस विवाद की जड़ हैं. आप ही की वजह से ये मुद्दा इतना सुलगा है और अब इसे बुझाने की कोशिश कर रही हैं.

आत्मसम्मान की बात
रिपोर्ट्स की माने तो जब पत्रकारों ने रिवाबा से पूछा कि किस बात को लेकर बहस हुई तो उन्होंने बताया कि जब वो अपने जूते उतार रही थी तो दूसरी महिला नेताओं ने तंज कसते हुए कहा कि ऐसे प्रोग्राम में पीएम और प्रेसिडेंट भी जूते नहीं उतारते लेकिन स्मार्ट लोग जूते उतारते हैं. इसके बाद उन्होंने कहा कि जब बात आत्मसम्मान पर आती है तो मैं अपने खिलाफ कुछ भी नहीं सुन सकती हूं. 

यह भी पढ़ें - 'नाम नहीं, कर्म है नेहरू की पहचान...', नेहरू मेमोरियल का नाम बदले जाने पर बोले राहुल