Delhi Assembly Election 2025: दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने शुक्रवार को दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित न करने के लिए भारतीय जनता पार्टी पर हमला किया है. मीडिया से बातचीत के दौरान आतिशी ने कहा कि 'दिल्ली के लोग पूछ रहे हैं कि बीजेपी का सीएम चेहरा कौन है? आम आदमी पार्टी की कालकाजी सीट से उम्मीदवार आतिशी ने दोहराया कि अगर आप फरवरी में होने वाले चुनाव जीतती है तो अरविंद केजरीवाल मुख्यमंत्री बनेंगे.
बता दें पिछले साल अरविंद केजरीवाल के जेल में रहने के दौरान सीएम पद से इस्तीफा दे दिया था. जिसके बाद आतिशी को दिल्ली की मुख्यमंत्री बनाया गया. आतिशी ने कहा कि कालकाजी से उनके प्रतिद्वंद्वी रमेश बिधूड़ी भाजपा की ओर से मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार होंगे.
दिल्ली की जनता के सामने दो विकल्प👇
— AAP (@AamAadmiParty) January 10, 2025
1️⃣ दिल्ली को फ्री बिजली-पानी, महिलाओं को मुफ्त बस यात्रा जैसी सुविधाएं देने वाले पढ़े-लिखे @ArvindKejriwal जी ✅
2️⃣ गाली गलौज पार्टी के सबसे बड़े गालीबाज नेता रमेश बिधूड़ी ❌
अब जनता को तय करना है कि उन्हें पढ़ा लिखा CM चाहिए या फिर गाली… pic.twitter.com/afvQSurj44
बीजेपी का सीएम चेहरा कौन है?
आतिशी ने कहा, 'आज पूरी दिल्ली 'गाली-गलोच' पार्टी से पूछ रही है कि उसका सीएम चेहरा कौन है? दिल्ली के लोग जानते हैं कि आप को वोट देकर अरविंद केजरीवाल सीएम बनेंगे. लेकिन वे पूछ रहे हैं कि भाजपा का सीएम चेहरा कौन होगा?
रमेश बिधूड़ी को लेकर आतिशी का बड़ा दावा
आतिशी ने कहा, 'बीजेपी की कोर कमेटी की बैठक चल रही है और आज शाम को वे अपनी संसदीय बोर्ड की बैठक करेंगे. विश्वसनीय स्रोतों से हमें पता चला है कि 'गली-गलोच' पार्टी ने फैसला किया है कि उसका सीएम चेहरा वो नेता होगा जो सबसे ज़्यादा गाली देता है, जो रमेश बिधूड़ी है'
रमेश बिधूड़ी का विवादों से पुराना नाता
पूर्व भाजपा सांसद रमेश बिधूड़ी हाल ही में उस समय विवादों में घिर गए थे, जब उन्होंने कहा था कि वह कालकाजी में ऐसी सड़कें बनवाएंगे जो प्रियंका गांधी के गालों जितनी चिकनी होगी. उनके इस बयान पर विवाद होने के बाद उन्होंने अपने शब्द वापस ले लिए.