Surendra Pal Singh TT: राजस्थान में हुए श्रीकरणपुर उपचुनाव में बीजेपी प्रत्याशी सुरेंद्रपाल सिंह टीटी को हार मिली है. कांग्रेस के रुपिन्दर सिंह कुन्नर को12570 वोट से जीत मिली है. यहां उपचुनाव 5 जनवरी को हुए थे जिसमें 81.38 फिसदी मतदान हुआ था.
10 दिन में ही देना पड़ा इस्तीफा
राजस्थान में नई नवेली भजनलाल सरकार को श्रीकरणपुर से झटका लगा है. प्रदेश सरकार के मंत्री सुरेंद्र पाल सिंह टीटी को 5 जनवरी को हुए यहां उपचुनाव को हार मिली है. टीटी को 10 दिन पहले ही राजस्थान की भजनलाल सरकार में मंत्री बनाया गया था. अब हार के बाद टीटी ने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है. टीटी को प्रदेश की भजन लाल सरकार में (स्वतंत्र प्रभार) राज्यमंत्री बनाया था. हालांकि सरकार ने उन्हें अभी तक विभाग नहीं आवंटित किया था.
बीजेपी का रणनीति नही आई काम
हाल में हुए राजस्थान विधान सभा में भाजपा को बंपर जीत मिली थी. 199 विधानसभा में हुए चुनाव में भाजपा को 115 सीटों पर जीत मिली थी जबकि सत्तारूढ़ कांग्रेस को 69 सीट प्राप्त हुई थी. जबकि श्रीकरणपुर में चुनाव से पहले ही कांग्रेस प्रत्याशी गुरमीत सिंह कूनर का निधन हो गया था. जिस वजह से यहां चुनाव नहीं हो पाए थे. उपचुनाव में कांग्रेस ने गुरमीत के बेटे को रुपिंदर को अपना प्रत्याशी बनाया था. जबकि भाजपा ने टीटी को पहले से ही चुनाव में उतार रखा था. भाजपा टीटी को बिना विधायक बने ही सरकार में मंत्री बना दिया था. ताकि जनता एक विधायक की जगह मंत्री को चुनाव तो जीता ही देगी.