menu-icon
India Daily

Rajasthan: मंत्री बेढम ने गौ तस्करों को दिया अल्टीमेटम, बोले, "गाय के पूंछ का बाल भी छूआ तो कटेगी जेल की टिकट"

Jawahar Singh Bedam, Rajasthan News: राजस्थान में भजनलाल की सरकार अपने अलग अंदाज में कार्य कर रही है. राज्य के गृह राज्यमंत्री जवाहर सिंह बेढम ने गौ तस्करों के लिए खुला अल्टीमेटम जारी कर दिया है. 

Suraj Tiwari
Edited By: Suraj Tiwari
Rajasthan: मंत्री बेढम ने गौ तस्करों को दिया अल्टीमेटम, बोले,

हाइलाइट्स

  • अपराधियों पर सरकार पूरी तरह कसेगी नकेल
  • राजस्थान को भ्रष्टाचार मुक्त बनाना लक्ष्य

Jawahar Singh Bedam, Rajasthan News: राजस्थान में भजनलाल की सरकार अपने अलग अंदाज में कार्य कर रही है. राज्य के गृह राज्यमंत्री जवाहर सिंह बेढम ने गौ तस्करों के लिए खुला अल्टीमेटम जारी कर दिया है. 

मंत्रियों को विभाग मिलते ही ऐक्शन मोड में सभी नजर आ रहे है. डीग जिले के नगर विधानसभा सीट से बीजेपी विधायक जवाहर सिंह बेढम को प्रदेश का गृह राज्यमंत्री बनाया गया है. बेढम मंत्री बनने के बाद पहली बार अपनी विधानसभा पहुंचे. इस दौरान उन्होंने रोड शो निकाला और जनता का अभिवादन स्वीकार किया. इसके बाद उन्होंने कहा कि राज्य में अपराधियों पर अब पूरी तरह से नकेल कसी जाएगी. सरकार ने पुलिस को सख्त निर्देश दिए हैं.

अपराधियों पर सरकार पूरी तरह कसेगी नकेल

बेढम ने अपराधियों को चेताते हुए कहा कि या तो अपराधी अपराध छोड़ दे या फिर उनकी जगह जेल के भीतर होगी. इसके साथ ही बेढम ने मेवात क्षेत्र में गौ तस्करों को भी कड़े शब्दों में चेताया. उन्होंने कहा कि अगर गौ तस्कर गाय के पूछ की बाल भी उखाड़ा तो उनकी जगह जेल में होगी. उनको किसी भी परिस्थिति में जेल भेजा जाएगा.

राजस्थान को भ्रष्टाचार मुक्त बनाना लक्ष्य

अपने विधानसभा के लोगों से बातें करते हुए मंत्री बेढम ने कहा 'मैंने दीन, दुखी, वंचित के न्याय की लड़ाई लड़ी है. जब मैं चुनाव लड़ रहा था तब मैं एक नेता नहीं आपका बेटा बनकर चुनाव लड़ रहा था. आज भी आपका बेटा हूं. सरकार राजस्थान को भ्रष्टाचार मुक्त के साथ विकास में नंबर वन राजस्थान बनाने के कार्य में लग गई है.'