Ayodhya ke Ram: अयोध्या में जैसे-जैसे राम लला प्राण प्रतिष्ठा की तिथि नजदीक आ रही है. भारत के साथ दुनिया भर में हर सनातन धर्मी इसको लेकर काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं. हर कोई अपने-अपने तरीके से प्रभु राम के लिए अपनी श्रद्धा दिखा रहा है. वहीं बहुत से लोग राम लला के नाम पर ट्रस्ट को उपहार भी भेंट कर रहे हैं. ऐसे ही ब्रिटेन के कैलिफोर्निया से राम भक्तों ने अयोध्या की स्वास्थ्य सुविधा को ध्यान में रखते हुए एम्बुलेंस दान दिया है.
एम्बुलेंस और शव वाहन नगर निगम को समर्पित
कैलिफोर्निया के राम भक्तों द्वारा श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को सौंपे गए एम्बुलेंस और शव वाहन को ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. एम्बुलेंस और शव वाहन को रवाना करने से पहले उसकी विधि विधान मंत्रोचार तरीके से पूजा अर्चना भी की गई. ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने इस दौरान मीडिया से बात करते हुए कहा, 'संत के शिष्यों ने यहां आने वाले लोगों के लिए एम्बुलेंस और शव वाहन नगर निगम को समर्पित की है... सारे देश में सेवा की यह भावना बढ़ती रही तो यह समाज की जागरूकता का प्रतीक होगा और संसार में भारत की एक छाप छोड़ेगा.'
#WATCH उत्तर प्रदेश: श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चंपत राय ने कैलिफोर्निया के भक्तों द्वारा दान की गई एम्बुलेंस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। pic.twitter.com/srl610AcpS
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 8, 2024
त्रेता युग की नजर आ रही झलक
अयोध्या में राम लला के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर तैयारियों जोरों शोरों से चल रही है. देश भर में इसको लेकर लोगों के बीच उल्लास देखने को मिल रहा है. 22 जनवरी को अयोध्या में भव्य राम मंदिर में राम लला की प्राण प्रतिष्ठा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा की जाएगी. इसको लेकर ट्रस्ट द्वारा पूरी अयोध्या को त्रेता युग की भांति सजाया जा रहा है.
#WATCH श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चंपत राय ने कहा, "...संत के शिष्यों ने यहां आने वाले लोगों के लिए एम्बुलेंस और शव वाहन नगर निगम को समर्पित की है... सारे देश में सेवा की यह भावना बढ़ती रही तो यह समाज की जागरूकता का प्रतीक होगा और संसार में भारत की एक छाप… https://t.co/YESiTjWoT7 pic.twitter.com/erLGk2nrZD
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 8, 2024