menu-icon
India Daily

चुनाव से पहले जनता के जूते चमकाने में लगे नेता जी, वीडियो देख लोग बोले- हमारा भी ले लो...

Rajasthan Assembly Election: राजस्थान विधानसभा चुनाव में अब सिर्फ कुछ महीनों का वक्त है. चुनाव पास आते ही नेताओं ने भी चुनावी रंग दिखाने शुरू कर दिए जाए. इसी बीच एक विधायक का वीडियो सामने आया है जिसमें वह लोगों के जूते पॉलिश हुए दिख रहे हैं.

Purushottam Kumar
चुनाव से पहले जनता के जूते चमकाने में लगे नेता जी, वीडियो देख लोग बोले- हमारा भी ले लो...

Rajasthan Assembly Election: राजस्थान विधानसभा चुनाव के नजदीक आते ही नेताओं के चुनावी रंग दिखने शुरू हो गए हैं. मतदाताओं को लुभाने के लिए आए दिन प्रत्याशियों की तरफ से चुनावी स्टंट आजमाए जा रहे हैं. इसी कड़ी में दौसा जिले के महुआ सीट से विधायक ओम प्रकाश हुड़ला ने भी एक गजब का तरीका अपनाया है जो इन दिनों चर्चे में है. इस वीडियो में विधायक हुड़ला के लोगों का जूता पॉलिश करता हुआ देखा जा रहा है.

विधायक छोटा होता है- हुड़ला

विधायक ओम प्रकाश हुड़ला अपने विधानसभा में बुजुर्गों के जूते पॉलिस करते हुए दिख रहे हैं. विधायक ओम प्रकाश हुड़ला ने कहा कि मैंने पहले भी ऐसा काम किया है और आगे भी करूंगा. उन्होंने कहा कि उनके इस काम का मकसद मतदाताओं और कार्यकर्ताओं को इस बात का अहसास दिलाना है कि विधायक छोटा होता है, मतदाता और कार्यकर्ता बड़े होते हैं.

ये भी पढ़ें: 'अभी कुछ नहीं कह सकते', बिहार जातिगत जनगणना के मामले पर 6 अक्टूबर को सुप्रीम सुनवाई

वीडियो पर लोगों ने की प्रतिक्रिया

सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो पर लोग तरह तरह की प्रतिक्रिया भी दे रहे है. वीजियो देखकर एक यूजर ने लिखा कि चुनाव क्या क्या नहीं करवाता है. वहीं एरक अन्य यूजर ने लिखा कि वोट पाने के लिए क्या क्या नोटंकी करते हैं लोग.

आपको बता दें, हुड़ला पूर्व में बीजेपी के साथ थे लेकिन 2018 में जब पार्टी ने उन्हें टिकट नहीं दिया तो उन्होंने पार्टी से इस्तीफा दे दिया था और निर्दलीय चुनाव जीता था.

गौरतलब है कि राजस्थान में इसी साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं. चुनाव को देखते हुए सभी दल एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं. राजस्थान में कुल 200 विधानसभा सीट पर चुनाव होने हैं. आपको बता दें, 14 जनवरी 2024 को राजस्थान विधानसभा का कार्यकाल खत्म हो रहा है इसलिए यह उम्मीद जताई जा रही है कि इस साल के अंत में यहां विधानसभा चुनाव होंगे. राजस्थान विधानसभा में बहुमत के लिए 101 सीट की जरूरत है. राजस्थान में फिलहाल कांग्रेस की सरकार है.

ये भी पढ़ें: PM मोदी ने छत्तीसगढ़ को दी 26,000 करोड़ की सौगात, बोले- ‘भ्रष्टाचारी मोदी से आंख नहीं मिला सकता’