PM Narendra Modi Chhattisgarh Visit: छत्तीसगढ़ में इस साल के अंत में विधानसभा के चुनाव होने हैं. विधानसभा चुनाव से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) मंगलवार को छत्तीसगढ़ पहुंचे. इस दौरान पीएम ने 26,000 करोड़ रुपये से अधिक की कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास किया. इसमें नगरनार में NMDC स्टील लिमिटेड का स्टील प्लांट शामिल है. इस दौरान पीएम मोदी ने जगदलपुर, बस्तर में ताड़ोकी-रायपुर रेल सेवा का शुभारंभ भी किया.
छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि विकसित भारत का सपना तब सिद्ध होगा जब हर प्रदेश, हर जिला, हर गांव विकसित हो...विकसित भारत के लिए फिज़िकल, डिजिटल और सोशल इंफ्रास्ट्रक्चर भी भविष्य की ज़रूरतों के अनुरूप होना चाहिए. यही वजह है कि हमारी सरकार ने इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले खर्चे को बढ़ाकर इस साल 10 लाख करोड़ कर दिया है.
#WATCH छत्तीसगढ़: जगदलपुर, बस्तर में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, "विकसित भारत का सपना तब सिद्ध होगा जब हर प्रदेश, हर जिला, हर गांव विकसित हो... विकसित भारत के लिए फिज़िकल, डिजिटल और सोशल इंफ्रास्ट्रक्चर भी भविष्य की ज़रूरतों के अनुरूप होना चाहिए। यही वजह है कि हमारी सरकार ने… pic.twitter.com/sJ3Vkm6i2j
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 3, 2023
पीएम मोदी ने कहा कि आज राज्य में रेलवे की कई बड़ी परियोजनाएं चल रही हैं, आजादी के इतने वर्षों में भी ताड़ोकी को रेलवे के नक्शे को जगह नहीं मिली थी लेकिन आज ताड़ोकी को नई रेल लाइन की सौगात मिल रही है. इससे आदिवासी साथियों को सुविधा मिलेगी...रेलवे की ये सभी परियोजनाएं इस क्षेत्र में बड़ी संख्या में रोजगार के अवसर पैदा करेंगी.
छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “कांग्रेस ने सिर्फ 5 साल में छत्तीसगढ़ की जो हालत की है उसे पूरा देश देख रहा है. इनके विधायकों और मंत्रियों ने जो कारनामे किए हैं उससे हर कोई त्रस्त है. छत्तीसगढ़ में अपराध चरम पर है, हत्याओं के मामले में छत्तीसगढ़ अग्रणी राज्य की श्रेणी में पहुंच गया है, कभी-कभी तो लगता है कि छत्तीसगढ़ और राजस्थान में आपराधिक मामलों में स्पर्धा चल रही है.”
पीएम ने ये भी कहा कि आज यहां बहुत बड़े और देश के आधुनिकतम स्टील कारखाने का लोकार्पण हुआ है.. इतना बड़ा कार्यक्रम था लेकिन छत्तीसगढ़ के एक भी मंत्री, मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री नहीं आए...इनके न आने के पीछे दो कारण हैं 1- उन्हें अपनी सरकार जाने की इतनी चिंता है कि उनके पास यहां आने का समय नहीं है, सरकार बचाने में लगे हैं और 2- उन्हें पता है कि कोई आकंठ भ्रष्टाचारी मोदी से आंख नहीं मिला सकता है."
#WATCH छत्तीसगढ़: जगदलपुर में PM मोदी ने कहा, "आज यहां बहुत बड़े और देश के आधुनिकतम स्टील कारखाने का लोकार्पण हुआ है... इतना बड़ा कार्यक्रम था लेकिन छत्तीसगढ़ के एक भी मंत्री, मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री नहीं आए... इनके न आने के पीछे दो कारण है- 1) उन्हें अपनी सरकार जाने की इतनी… pic.twitter.com/UI5eNQBRDH
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 3, 2023
पीएम मोदी ने अपने संबोधन में ये भी कहा कि, आज तक कांग्रेस ने यह खुलासा नहीं किया कि उन्होंने एक दूसरे देश के साथ क्या गुप्त समझौता किया है लेकिन देश देख रहा है इस समझौते के बाद कांग्रेस और ज्यादा देश की बुराई करने लगी है. ऐसा लगता है उन्हें भारत में कुछ अच्छा नहीं लगता. मैं आपको आगाह करता हूं कि कांग्रेस और उसके सहयोगियों की इस नई साजिश से हमें सतर्क रहना चाहिए और अगर देश के ससांधनों पर हक की बात है तो सबसे पहला हक गरीब का है.
VIDEO पीएम मोदी ने ताड़ोकी-रायपुर रेल सेवा का किया शुभारंभ.
#WATCH छत्तीसगढ़: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जगदलपुर, बस्तर में ताड़ोकी-रायपुर रेल सेवा का शुभारंभ किया। pic.twitter.com/wfN6Yr2rbT
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 3, 2023
VIDEO पीएम मोदी ने 26,000 करोड़ रुपये से अधिक की कई विकास परियोजनाओं का किया शिलान्यास.
#WATCH प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छत्तीसगढ़ में 26,000 करोड़ रुपये से अधिक की कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास किया, जिसमें नगरनार में NMDC स्टील लिमिटेड का स्टील प्लांट भी शामिल है। pic.twitter.com/nqR3098dfi
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 3, 2023
यह भी पढ़ें: दिल्ली पुलिस की गिरफ्त में आए आतंकियों का कबूलनामा, रची जा रही थी 26/11 से भी बड़े हमले की साजिश