menu-icon
India Daily

राहुल गांधी के ‘गद्दार’ बयान पर सियासी बवाल, बीजेपी का पलटवार; अध्यक्ष नितिन नवीन बोले देश से मांगें माफी

राहुल गांधी के रायबरेली में दिए गए ‘गद्दार’ बयान पर बीजेपी ने तीखा हमला बोला है. बीजेपी नेताओं ने राहुल गांधी से देश से माफी मांगने की मांग की है. नितिन नवीन, शहजाद पूनावाला और गिरिराज सिंह ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा.

Dhiraj Kumar Dhillon
राहुल गांधी के ‘गद्दार’ बयान पर सियासी बवाल, बीजेपी का पलटवार; अध्यक्ष नितिन नवीन बोले देश से मांगें माफी
Courtesy: Google

रायबरेली में राहुल गांधी के द्वारा दिए गए विवादित बयान पर देश की राजनीति में उबाल आ गया है. भारतीय जनता पार्टी की ओर से उनके 'गद्दार' वाले बयान पर चौतरफा हमले हो रहे हैं. बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन ने कहा है कि इस बयान के लिए राहुल गांधी और कांग्रेस को बड़ी कीमत चुकानी पड़ेगी. लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष का यह बयान केवल दुर्भाग्यपूर्ण ही नहीं है, बल्कि उनकी अराजकतावादी मानसिकता को जाहिर करता है. उन्होंने आरोप लगाया कि जिस व्यक्ति ने देश से नक्सलवाद खत्म करने का काम किया, आतंकवाद को करारा जवाब दिया, उस व्यक्ति के लिए इस तरह के शब्दों का प्रयोग बताता है कि राहुल गांधी मोदी विरोध के लिए विदेशी ताकतों के हाथों में खेल रहे हैं. 

बोले- राहुल गांधी का कंट्रोल पाकिस्तान में है

बीजेपी अध्यक्ष कहा कि राहुल गांधी अपना मानसिक संतुलन खोते जा रहे हैं। उन्होंने कड़े शब्दों में कहा कि राहुल गांधी का कंट्रोल पाकिस्तान में है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री और गृह मंत्री के लिए की गई राहुल गांधी टिप्पणी देश के 140 करोड़ नागरिकों का अपमान है, देश उन्हें कभी माफ नहीं करेगा। नितिन नवीन ने कहा कि इस टिप्पणी के लिए उन्हें तत्काल देश से माफी मांगनी चाह‌िए. 

शहजाद पूनावाला ने बोला राहुल पर हमला

बीजेपी के प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने भी राहुल गांधी पर जोरदार हमला बोला है. उन्होंने कहा- कांगेस “मोहब्बत की दुकान” की बात करती है लेकिन उन्होंने हमेशा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अपमान किया है, उनकी मां का अनादर किया है. राहुल गांधी ऐसा इसलिए करते हैं क्योंकि प्रधानमंत्री ओबीसी समुदाय से आते हैं. उन्होंने कहा कि ऐसा पहली बार नहीं हुआ है, राहुल गांधी इससे पहले भी कई बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए अपमानजनक शब्दों का प्रयोग करते रहे हैं.

जानिए गिरिराज सिंह ने क्या कहा?

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने भी राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा है. उहोंने कहा कि राहुल गांधी लगातार मिलने वाली हार से निराश हैं. सत्ता न मिल पाने की निराशा में वे इस तरह के उलूल-जुलूल बयान दे रहे हैं. गिरिराज सिंह कहा कि उन्होंने “गद्दार” शब्द का प्रयोग मोदी जी के ल‌िए बल्कि देश के 140 करोड़ लोगों के ल‌िए किया है. केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने राहुल गांधी के इटली में टॉफियां बांटने वाले बयान पर कहा कि राहुल गांधी को भारत में बनी हर चीज से इतनी नफरत क्यों है?

राहुल गांधी ने क्या कहा था?

राहुल गांधी ने बुधवार को रायबरेली में एक कार्यक्रम के दौरान कहा था कि आपको आरएसएस वाले जहां मिलें, उनसे कहना कि आपका प्रधानमंत्री गद्दार है, आपका गृहमंत्री गद्दार है और आपका संगठन गद्दार है। राहुल गांधी के इस गैर जिम्मेदाराना और बेहुदे बयान ने पूरे देश का सियासी पारा बढ़ा दिया है.