हरियाणा के पंचकुला में आज संविधान सम्मान सम्मेलन का आयोजन हो रहा है. कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी इस सम्मेलन में शामिल होने पहुंचे जहां उन्होंने देश के संविधान, उसकी ताकत, उसके महत्व पर बड़ी ही बेबाकी से अपनी बात रखी. संविधान में दिए गए समानता के अधिकार का मुद्दा उठाते हुए राहुल गांधी ने सत्ताधारी भाजपा पर जोरदार हमला बोला. उन्होंने कहा देश की 90% आबादी दलित, आदिवासी, ओबीसी और अल्पसंख्यक है लेकिन इस 90% के पास कोई भागीदारी ही नहीं है. इस 90% की कहीं कोई बात ही नहीं होती.
'इन 90% की कहीं कोई बात नहीं होती'
राहुल गांधी ने कहा कि संविधान कहता है कि हह व्यक्ति के साथ समान बर्ताव होना चाहिए लेकिन हो ये रहा है कि हर जगह केवल उच्च जाति के लोग बैठे हुए हैं. आप मीडिया, शिक्षा, सेना, प्रशासन कहीं भी देख लीजिए. नाई, बढ़ई, धोबी, किसान के मुद्दे मीडिया से गायब हैं इन मुद्दों की कहीं कोई बात ही नहीं होती.
संविधान सिर्फ किताब नहीं है, ये 'ट्रांसफर ऑफ पॉवर' की प्रक्रिया है।
अगर आप देश की जनसंख्या देखेंगे तो करीब 90% आबादी दलित, आदिवासी, OBC और अल्पसंख्यक है।
संविधान कहता है कि देश में हर व्यक्ति के साथ समान बर्ताव होना चाहिए।
ऐसे में मेरा सवाल है कि 90% के पास कितनी भागीदारी… pic.twitter.com/J9a1ODjizy— Congress (@INCIndia) May 22, 2024Also Read
'मैं जानता हूं कि सिस्टम कैसे काम करता है'
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि मैं तब से सिस्टम में हूं जब मैं पैदा हुआ था. मैं पूरे सिस्टम को अंदर से जानता हूं. तुम सिस्टम को मुझसे छुपा नहीं सकते.
'यह किसके लिए काम करता है मुझे सब पता है'
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि सिस्टम कैसे काम करता है, किसके लिए काम करता है, किसे फेवर करता है, किसे बचाता है, किस पर हमला करता है मैं सब जानता हूं क्योंकि मैं सिस्टम के अंदर से आता हूं.
#WATCH | Panchkula, Haryana: Congress leader Rahul Gandhi says, "I have been sitting in the system since the day I was born. I understand the system from the inside. You cannot hide the system from me. How it works, whom it favours, how it favours, whom it protects, whom it… pic.twitter.com/AKncvYM08P
— ANI (@ANI) May 22, 2024
'सिस्टम पूरी तरह से निचली जातियों के खिलाफ'
उन्होंने कहा कि जब मेरे दादा प्रधानमंत्री थे, जब मेरे पिता प्रधानमंत्री और जब मनमोहन सिंह प्रधानमंत्री थे उस समय मैं पीएम हाउस जाया करता था. इसलिए मुझे पता है कि सिस्टम अंदर से कैसे काम करता है. मैं आपको केवल एक चीज कहना चाहता हूं कि सिस्टम पूरी तरह से निचली जातियों के खिलाफ है. यह सिस्टम हर स्तर पर गंभीर रूप से निचले तबके के लोगों के खिलाफ खड़ा है.
गौरतलब है कि इस बार के लोकसभा चुनाव में विपक्ष जोर-शोर से संविधान बचाने का मुद्दा उठा रहा है. राहुल गांधी कई मौकों पर इस बात को कह चुके हैं कि अगर भाजपा इस बार सत्ता में आ गई तो वह संविधान को खत्म कर देगी.