menu-icon
India Daily

ब्रुनेई और सिंगापुर दौरे पर पीएम मोदी, क्या है इस यात्रा का एजेंडा? समझिए पूरी बात

पीएम मोदी आज से तीन दिवसीय दौरे पर ब्रुनेई और सिंगापुर के लिए रवाना हुए हैं. दरअसल प्रधानमंत्री मोदी को ब्रुनेई के सुल्तान हाजी हसनल बोल्किया ने आमंत्रण भेजा था. यहां से पीएम मोदी सिंगापुर भी जाएंगे.

India Daily Live
ब्रुनेई और सिंगापुर दौरे पर पीएम मोदी, क्या है इस यात्रा का एजेंडा? समझिए पूरी बात
Courtesy: Social Media

PM Modi Brunei-Singapore Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ब्रुनेई और सिंगापुर के लिए तीन दिवसीय दौरे पर रवाना हो गए हैं. पीएम मोदी को ब्रुनेई  के सुल्तान हाजी हसनल बोल्किया ने न्योता दिया था. ब्रुनेई के बाद पीएम मोदी सिंगापुर रवाना होंगे. यह दौरा 4-5 सितंबर के बीच होगा.

इस दौरे को लेकर पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर कहा, 'अगले दो दिन ब्रूनेई और सिंगापुर की यात्रा करूंगा. भारत के साथ रिश्ते मजबूत करने पर ध्यान केंद्रित होगा. भारत और ब्रुनेई के राजनयिक संबंध कायम होने के 40 साल पूरे हो गए हैं. सुल्तान हाजी बोल्किया से मुलाकात करूंगा'.

पीएम मोदी की ब्रुनेई यात्रा कितना अहम है?

पीएम मोदी की ब्रुनेई यात्रा रक्षा साझेदारी के लिए अहम है. दोनों देश इस क्षेत्र में सहयोग के लिए एक जॉइंट वर्किंग ग्रुप बनाना चाहते हैं.भारत और ब्रुनेई के ऊर्जा क्षेत्र और अंतरिक्ष क्षेत्र में भी सहयोग का विस्तार करने की उम्मीद है.

 

कितने भारतीय ब्रुनेई में रहते हैं?

भारत और ब्रुनेई के राजनयिक संबंध साल 1984 में स्थापित हुए थे और इस साल संबंधों को 40 साल पूरे हो गए हैं.वर्तमान में करीब 14 हजार भारतीय ब्रुनेई में रहते हैं. ब्रुनेई में बड़ी संख्या में रह रहे डॉक्टर और शिक्षक भारत से हैं.

काफी अहम देश है ब्रुनेई?

बता दें कि ब्रुनेई को भारत की एक्ट ईस्ट पॉलिसी और इंडो पैसिफिक के विजन के लिहाज से काफी अहम देश माना जाता है. स्ट्रैटेजिक लिहाज से ब्रुनेई महत्वपूर्ण साझेदार देश है. इस देश की उत्तरी सीमा साउथ चाइना सी से लगती है.