एशिया के सबसे अमीर कारोबारी परिवार से ताल्लुक रखने वाले अनंत अंबानी एक बार फिर अपनी लग्जरी लाइफस्टाइल को लेकर चर्चा में हैं. हाल ही में वह एक खास मौके पर ऐसी घड़ी पहने नजर आए, जिसकी कीमत और डिजाइन दोनों ही लोगों का ध्यान खींच रहे हैं. यह घड़ी न सिर्फ बेहद महंगी है, बल्कि इसकी गिनती दुनिया की सबसे दुर्लभ टाइमपीस में होती है. इसकी खासियत और सीमित संख्या इसे और भी खास बनाती है.
अनंत अंबानी 28 मार्च को एक निजी बर्थडे सेलिब्रेशन में इस खास घड़ी के साथ नजर आए. इस दौरान उनके साथ उनकी मां नीता अंबानी और उनकी पत्नी राधिका मर्चेंट भी मौजूद थीं. पार्टी में उनकी मौजूदगी जितनी चर्चा में रही, उतनी ही उनकी कलाई पर सजी इस घड़ी ने लोगों का ध्यान खींचा.
अनंत अंबानी ने Richard Mille की RM 47 Samurai Tourbillon पहनी थी. इसकी कीमत करीब 10 मिलियन डॉलर (92 करोड़ रुपए) बताई जा रही है. खास बात यह है कि इस मॉडल की दुनिया में सिर्फ 75 यूनिट्स ही बनाई गई हैं. यही वजह है कि यह घड़ी कलेक्टर्स के बीच बेहद खास मानी जाती है.
इस घड़ी की सबसे बड़ी खासियत इसका डिजाइन है. इसमें समुराई योद्धा की हाथ से उकेरी गई आकृति मौजूद है. यह घड़ी TZP सिरेमिक और येलो गोल्ड से तैयार की गई है. इसके अंदर ग्रेड 5 टाइटेनियम स्ट्रक्चर और हैंड-वाउंड टूरबिलॉन मूवमेंट दिया गया है, जो करीब 72 घंटे का पावर रिजर्व देता है.
अनंत अंबानी के पास इस घड़ी का ब्लू सैफायर वर्जन है, जो इसे और खास बनाता है. इसका पारदर्शी केस डिजाइन ऐसा है कि अंदर के सभी मैकेनिज्म साफ दिखाई देते हैं. रोशनी इसके आर-पार गुजरती है, जिससे घड़ी का लुक और भी आकर्षक हो जाता है.
अनंत अंबानी का घड़ियों का कलेक्शन काफी बड़ा और एक्सक्लूसिव माना जाता है. उनके पास Richard Mille की RM 52-04 Skull Blue Sapphire जैसी दुर्लभ घड़ी भी है, जिसकी केवल 3 यूनिट्स बनी हैं. इतना ही नहीं, उन्होंने फुटबॉल स्टार Lionel Messi को भी एक लिमिटेड एडिशन Richard Mille घड़ी गिफ्ट की थी, जिसकी कीमत करीब 10.91 करोड़ रुपये बताई जाती है.