menu-icon
India Daily

राष्ट्रपति मुर्मू ने महाकुंभ में भगदड़ में लोगों की मौत पर दुख जताया

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने महाकुंभ में भगदड़ के कारण कम से कम 30 श्रद्धालुओं की मौत पर शुक्रवार को दुख जताया और घटना में घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की.

Shilpa Shrivastava
राष्ट्रपति मुर्मू ने महाकुंभ में भगदड़ में लोगों की मौत पर दुख जताया

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने महाकुंभ में भगदड़ के कारण कम से कम 30 श्रद्धालुओं की मौत पर शुक्रवार को दुख जताया और घटना में घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की. उन्होंने बजट सत्र के पहले दिन संसद के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को संबोधित करते हुए यह भी कहा कि महाकुंभ भारत की सांस्कृतिक परंपरा और सामाजिक चेतना का पर्व है.

मुर्मू ने कहा, ‘‘इस समय महाकुंभ का ऐतिहासिक पर्व चल रहा है. यह भारत की सांस्कृतिक परंपरा और सामाजिक चेतना का पर्व है. करोड़ों लोग स्नान कर चुके हैं.’’ उन्होंने कहा, ‘‘मौनी अमवस्या के दिन हुए हादसे पर दुख व्यक्त करती हूं. घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूं.’’

प्रयागराज महाकुंभ में बुधवार को मौनी अमावस्या के स्नान के लिए लाखों लोगों के उमड़ने के बीच मची भगदड़ की घटना में 30 लोगों की मौत हो गई थी तथा 60 अन्य घायल हो गए थे. राष्ट्रपति मुर्मू ने अभिभाषण में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन का भी उल्लेख किया और उन्हें श्रद्धांजलि दी.

मनमोहन सिंह का बीते साल 26 दिसंबर को निधन हो गया था.

(इस खबर को इंडिया डेली लाइव की टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की हुई है)