menu-icon
India Daily

महिला आरक्षण बिल को लेकर PM मोदी आज रात 8.30 बजे देश को करेंगे संबोधित

महिला आरक्षण विधेयक के पारित न होने के एक दिन बाद, PM मोदी आज रात 8:30 बजे राष्ट्र को संबोधित करेंगे.

Shilpa Shrivastava
महिला आरक्षण बिल को लेकर PM मोदी आज रात 8.30 बजे देश को करेंगे संबोधित
Courtesy: ANI X

नई दिल्ली: लोकसभा में महिला आरक्षण बिल फेल हो गया है. इसके पास न होने के एक दिन बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रात 8.30 बजे देश को संबोधित करेंगे. खबरों के अनुसार, आज हुई कैबिनेट बैठक में प्रधानमंत्री ने विपक्ष पर दोषी होने का आरोप लगाया. साथ ही कहा कि विपक्ष ने महिला आरक्षण बिल का समर्थन नहीं किया और इससे इनकार करके महिलाओं के खिलाफ काम करने का भी आरोप लगाया. 

पीएम मोदी ने विपक्ष के इस रवैये को एक गलती बताया. साथ ही चेतावनी देते हुए कहा कि भविष्य में उन्हें इसकी राजनीतिक कीमत चुकानी पड़ेगी. पीएम मोदी ने इस बात पर भी जोर दिया है कि यह संदेश दिखाता है कि विपक्ष महिलाओं के खिलाफ नेगेटिव सोच रखता है. उन्होंने यह भी कहा कि विपक्षी पार्टियां अब अपनी स्थिति को सही ठहराने की कोशिश में लगी हुई हैं.

विपक्ष ने लगाया सरकार पर आरोप: 

कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि सरकार परिसीमन के जरिए भारत के चुनावी नक्शे फिर से बनाने का प्रयास कर रहे हैं. महिला आरक्षण की आड़ में इसे लाया जा रहा है. विपक्ष ने कहा कि जिस तरह से इस बिल को लागू किया जा रहा है, वो उसके खिलाफ हैं. इसके साथ भी यह भी कहा कि सराकर को लोकसभा की मौजूदा संख्या में महिलाओं के लिए एक-तिहाई सीटें आरक्षित करनी चाहिए.

बिल पारित होने के लिए कितने वोटों की थी जरूरत:

महिला आरक्षण से जुड़ा संविधान (131वां संशोधन) विधेयक को निचले सदन में पारित होने के लिए 352 वोटों के दो-तिहाई बहुमत की जरूरत थी. इस सदिन की कुल सदस्य संख्या 543 है. हालांकि, इस विधेयक का समर्थन 298 सदस्यों ने किया, जबकि 230 सांसदों ने इसका विरोध किया. विधेयक के पारित न हो पाने के बाद, सरकार ने परिसीमन विधेयक और केंद्र शासित प्रदेश कानून (संशोधन) विधेयक पर मतदान नहीं करवाया.