PM narendra modi Mann Ki Baat 108th episode: रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' के 108वें एपिसोड के जरिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज यानी रविवार को 'मन की बात' की. पीएम मोदी ने मन की बात के दौरान नारी शक्ति वंदन अधिनियम, देश की अर्थव्यवस्था, G20 समिट से लेकर फिट इंडिया पर बातचीत की. 2014 में शुरू हुए मन की बात का ये एपिसोड साल का आखिरी एपिसोड था.
मन की बात की शुरुआत में पीएम मोदी ने 108वें एपिसोड को खास बताया. उन्होंने कहा कि आज हमारी साझा यात्रा का 108वां एपिसोड है. हमारे यहां 108 अंक का महत्व, उसकी पवित्रता एक गहन अध्ययन का विषय है. माला में 108 मन के, 108 बार जप, 108 दिव्य क्षेत्र, मंदिरों में 108 सीढ़ियां, 108 घंटियां... 108 का ये अंक असीम आस्था से जुड़ा हुआ है, इसलिए मन की बात का 108वां एपिसोड मेरे लिए और खास हो गया है.
Prime Minister Narendra Modi says "In these 108 episodes, we have seen numerous examples of public participation and have got inspiration from them. After reaching this stage, we have to resolve to grow afresh with new energy and at a faster pace and it is such a pleasant… pic.twitter.com/gwASPKRx2f
— ANI (@ANI) December 31, 2023
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि ये 140 करोड़ भारतीयों की ताकत है कि इस वर्ष हमारे देश ने कई विशेष उपलब्धियां हासिल की हैं. इसी साल 'नारी शक्ति वंदन अधिनियम' पास हुआ, जिसकी प्रतीक्षा बरसों से थी. बहुत सारे लोगों ने पत्र लिखकर भारत के 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने पर खुशी जाहिर की. अनेक लोगों ने मुझे G20 समिट की सफलता याद दिलाई.
उन्होंने कहा कि आज भारत का कोना-कोना आत्मविश्वास से भरा हुआ है. विकसित भारत की भावना से, आत्मनिर्भरता की भावना से ओत-प्रोत है. प्रधानमंत्री ने कहा कि 2024 में भी हमें इसी भावना और momentum को बनाए रखना है.
'मन की बात' कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, "ये 140 करोड़ भारतीयों की ताकत है कि इस वर्ष हमारे देश ने कई विशेष उपलब्धियां हासिल की हैं। आज भारत का कोना-कोना आत्मविश्वास से भरा हुआ है। विकसित भारत की भावना से, आत्मनिर्भरता की भावना से ओत-प्रोत है। 2024 में भी हमें इसी… pic.twitter.com/phgNBPXNYD
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 31, 2023
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत का Innovation Hub बनना, इस बात का प्रतीक है कि हम रुकने वाले नहीं हैं. 2015 में हम Global Innovation Index में 81वें rank पर थे आज हमारी rank 40 है. उन्होंने कहा कि इस वर्ष भारत में फाइल होने वाले patents की संख्या ज्यादा रही है, जिसमें करीब 60% domestic funds के थे. QS Asia University Ranking में इस बार सबसे अधिक संख्या में भारतीय university शामिल हुई है.
पीएम ने कहा कि भारत के प्रयास से 2023 को International Year of Millets के रूप में मनाया गया. इससे इस क्षेत्र में काम करने वाले Startups को बहुत सारे अवसर मिले हैं. Physical Health को लेकर दिलचस्पी जिस तरह से बढ़ रही है, उससे इस क्षेत्र से जुड़े Coaches और Trainers की Demand भी बढ़ रही है. JOGO technoligies जैसे स्टार्टअप्स इस मांग को पूरा करने में मदद कर रहे हैं.
Prime Minister Narendra Modi says "Increasing interest in physical health is also leading to increase in demand for coaches and trainers in the sector. Startups like 'JOGO technologies' are helping meet this demand...I urge all of you to continue writing to me about innovative… pic.twitter.com/HoJqsThBMU
— ANI (@ANI) December 31, 2023
उन्होंने कहा कि आज Physical Health और well-being की चर्चा तो खूब होती है, लेकिन इससे जुड़ा एक और बड़ा पहलू है Mental Health का. मुझे ये जानकर खुशी हुई कि मुंबई के इन्फी हील और योरदोस्त जैसे स्टार्टअप्स, मेंटल हेल्थ और वेल बिइंग को इम्प्रूव करने के लिए काम कर रहे हैं.
पीएम मोदी ने कहा कि लखनऊ से शुरू हुए कीरोज फूड्स प्रयागराज के ग्रांड मां मिलेट्स और Nutraceutical Rich Organic india जैसे स्टार्टअप्स शामिल हैं. Alpino Health Foods, Arboreal और Keeros food से जुड़े युवा हेल्दी फूड के ऑप्शन को लेकर नए-एन इनोवेशन भी कर रहे हैं. बेंगलुरु के अनबॉक्स हेल्थ से जुड़े युवाओं ने ये भी बताया है कि कैसे वे लोगों को उनकी पसंदीदा डाइट चुनने में मदद कर रहे हैं.
पीएम मोदी ने कहा कि काशी-तमिल संगमम में हिस्सा लेने के लिए हजारों लोग तमिलनाडु से काशी पहुंचे थे. वहां मैंने उन लोगों से संवाद के लिए Artificial Intelligence Al Tool भाषिणी का सार्वजनिक रूप से पहली बार उपयोग किया.
मैं मंच से हिंदी में संबोधन कर रहा था लेकिन Al Tool भाषिणी की वजह से वहां मौजूद तमिलनाडु के लोगों को मेरा वही संबोधन उसी समय तमिल भाषा में सुनाई दे रहा था.
पीएम मोदी ने मन की बात कार्यक्रम के दौरान झारखंड के गुमला जिले के आदिवासी गांव मंगलो की चर्चा की. उन्होंने कहा कि मैं आपको झारखंड के एक आदिवासी गांव के बारे में बताना चाहता हूं. इस गांव ने अपने बच्चों को मातृभाषा में शिक्षा देने के लिए एक अनूठी पहल की है.
उन्होंने कहा कि गढ़वा जिले के मंगलो गांव में बच्चों को कुडुख भाषा में शिक्षा दी जा रही है. इस स्कूल का नाम 'कार्तिक उरांव आदिवासी कुडुख स्कूल' है. इस स्कूल में 300 आदिवासी बच्चे पढ़ते हैं.
पीएम मोदी ने कहा कि कुडुख भाषा उरांव आदिवासी की मातृभाषा है. कुडुख भाषा की अपनी लिपि भी है, जिसे तोलंग सिकी नाम से जाना जाता है. ये भाषा धीरे-धीरे विलुप्त होती जा रही थी, जिसे बचाने के लिए इस समुदाय ने अपनी भाषा में बच्चों को शिक्षा देने का फैसला किया है.
प्रधानमंत्री ने बताया कि इस स्कूल को शुरु करने वाले अरविन्द उरांव कहते हैं कि आदिवासी बच्चों को अंग्रेजी भाषा में दिक्कत आती थी इसलिए उन्होंने गांव के बच्चों को अपनी मातृभाषा में पढ़ाना शुरू कर दिया. उनके इस प्रयास से बेहतर परिणाम मिलने लगे, तो गांव वाले भी उनके साथ जुड़ गए. अपनी भाषा में पढ़ाई की वजह से बच्चों के सीखने की गति भी तेज हो गई.
पीएम मोदी ने मन की बात कार्यक्रम के दौरान सावित्रीबाई फुले और रानी वेलु नाचियार का जिक्र किया. उन्होंने कहा कि हमारी भारतभूमि को हर कालखंड में देश की विलक्षण बेटियों ने गौरव से भर दिया है. सावित्रीबाई फुले जी और रानी वेलु नाचियार जी देश की ऐसी ही दो विभूतियां हैं. उनका व्यक्तित्व ऐसे प्रकाश स्तम्भ की तरह है, जो हर युग में नारी शक्ति को आगे बढ़ाने का मार्ग दिखाता रहेगा. आज से कुछ ही दिनों बाद, 3 जनवरी को हम सभी इन दोनों की जन्म जयंती मनाएंगे.
पीएम मोदी ने कहा कि महात्मा फुले जी के साथ मिलकर सावित्रीबाई फुले ने बेटियों के लिए कई स्कूल शुरू किए. उनकी कविताएं लोगों में जागरूकता बढ़ाने और आत्मविश्वास भरने वाली होती थी. लोगों से हमेशा उनका यह आग्रह रहा कि वे जरुरत में एक दूसरे की मदद करें और प्रकृति के साथ भी समरसता से रहें.
विदेशी शासन के खिलाफ़ संघर्ष करने वाली देश की कई महान विभूतियों में से एक नाम रानी वेलु नाचियार का भी है. तमिलनाडु के मेरे भाई-बहन आज भी उन्हें वीरा मंगई यानी वीर नारी के नाम से याद करते हैं. अंग्रेजों के खिलाफ़ रानी वेलु नाचियार जिस बहादुरी से लड़ीं और जो पराक्रम दिखाया, वो बहुत ही प्रेरित करने वाला है. पीएम मोदी ने कहा कि गुजरात में डायरा की परंपरा है. रात भर हजारों लोग डायरा में शामिल हो करके मनोरंजन के साथ ज्ञान को अर्जित करते हैं. इस डायरा में लोक संगीत, लोक साहित्य और हास्य की त्रिवेणी, हर किसी के मन को आनंद से भर देती है. इस डायरा के एक प्रसिद्द कलाकार हैं भाई जगदीश त्रिवेदी जी. हास्य कलाकार के रूप में भाई जगदीश त्रिवेदी जी ने 30 साल से भी ज्यादा समय से अपना प्रभाव जमा रखा है.
'मन की बात' कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, "क्रिकेट वर्ल्ड कप में भारतीय खिलाड़ियों ने अपने प्रदर्शन से सभी का दिल जीत लिया।" pic.twitter.com/8FooPCD6z8
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 31, 2023
पीएम मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में भारतीय क्रिकेट टीम की जमकर प्रशंसा की. उन्होंने कहा कि क्रिकेट वर्ल्ड कप में भारतीय खिलाड़ियों ने अपने प्रदर्शन से सभी का दिल जीत लिया. उन्होंने ये भी कहा कि जब नाटू-नाटू को ऑस्कर मिला तो पूरा देश खुशी से झूम उठा. द एलिफेंट व्हिस्परर्स को सम्मान की बात जब सुनी तो कौन खुश नहीं हुआ. इनके माध्यम से दुनिया ने भारत की रचनात्मकता को देखा और पर्यावरण के साथ हमारे जुड़ाव को समझा.