प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बने हैं. उन्होंने वाराणसी संसदीय सीट से चुनाव लड़ा था. वाराणसी से उन्होंने डेढ़ लाख से ज्यादा वोटों से जीत दर्ज की. पीएम मोदी ने कांग्रेस और इंडिया गठबंधन के संयुक्त प्रत्याशी अजय राय को बुरी हार दी. अब प्रधानमंत्री काशी की जनता को धन्यवाद देने वाराणसी जा रहे हैं. वे अपने संसदीय क्षेत्र में कई योजनाओं का ऐलान करने वाले हैं. जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यह पहला वाराणसी दौरा है. वे बाबा विश्वनाथ के दरबार में मत्था भी टेकेंगे.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के 9 करोड़ से ज्यादा किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि भी डायरेक्टर बेनिफिट ट्रांसफर के जरिए सीधे देने वाले हैं. प्रधानमंत्री कार्यकालय के मुताबिक प्रधानमंत्री बिहार भी जाएंगे और राजगीर इलाके में नालंदा विश्वविद्यालय का उद्घाटन करेंगे.
आइए जानते हैं कि प्रधानमंत्र किन योजनाओं की सौगात देने वाले हैं.
- प्रधानमंत्री बनते ही पीएम ने सबसे पहले पीएम किसान योजना पर साइन किया. आज देश के 9.26 करोड़ किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि मिलेगी.
- प्रधानमंत्री कृषि सखी प्रमाणपत्र, कृषि सखी कनर्वेजेंस प्रोग्राम (KSCP) के स्वयं सेवा समूहों को बांटेंगे.
- 34,000 से ज्यादा कृषि सखियों को पैरा एक्सटेंशन वर्कर का दर्जा मिला है.
- प्रधानमंत्री शाम 7 बजे दशाश्वमेध घाट पर जाएंगे और गंगा आरती में हिस्सा लेंगे.
- 8 बजे प्रधानमंत्री काशी विश्वनाथ मंदिर जाएंगे और पूजा दर्शन कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे.
प्रधामंत्री नरेंद्र मोदी बिहार जाएंगे और नालंदा यूनिवर्सिटी के एक कैंपस का उद्घाटन करेंगे.
- यह भारत और ईस्ट एशिया समिट (EAS) का संयुक्त प्रोजेक्ट है.