menu-icon
India Daily

'आप पहले से ही नंगे हैं, तो कपड़े उतारने की जरूरत क्यों पड़ी?', 'AI समिट में कांग्रेस के शर्टलेस प्रोटेस्ट पर PM मोदी का हमला

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस यूथ कार्यकर्ताओं द्वारा AI ग्लोबल समिट के दौरान शर्टलेस प्रोटेस्ट करने पर अपनी पहली प्रतिक्रिया दीहै. पीएम मोदी का यह रिएक्शन दिल्ली-मेरठ रैपिड रीजनल मेट्रो के उद्घाटन के दौरान दिया गया.

shanu
Edited By: Shanu Sharma
'आप पहले से ही नंगे हैं, तो कपड़े उतारने की जरूरत क्यों पड़ी?', 'AI समिट में कांग्रेस के शर्टलेस प्रोटेस्ट पर PM मोदी का हमला
Courtesy: X (@ANI)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज यानी रविवार को दिल्ली-मेरठ रैपिड रीजनल मेट्रो का उद्घाटन कर दिया. इस दौरान उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए इसकी खासियत बताई. इसके बाद उन्होंने AI ग्लोबल समिट के दौरान यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए शर्टलेस प्रोटेस्ट पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी है.

पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस के उस प्रोटेस्ट ने नेशनल इवेंट की गरिमा का उल्लंघन किया है. उन्होंने कहा कि यह इवेंट देश के टेक्नोलॉजिकल प्रोग्रेस और इनोवेशन पर आधारित था. लेकिन इसे भी पर्सनल दुश्मनी का रूप दिया गया. उन्होंने पार्टी की आलोचना करते हुए कहा कि कांग्रेस ने भारत के एक ग्लोबल इवेंट को अपनी गंदी और नंगी पॉलिटिक्स का प्लेटफॉर्म बना दिया.

पीएम मोदी ने विपक्ष पर बोला हमला

पीएम मोदी ने मेरठ में 12,930 करोड़ रुपये के विकास परियोजनाओं का लोकार्पण करने के बाद जनसभा को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने भारत के एक वैश्विक आयोजन को अपनी गंदी और नंगी राजनीति का मंच बना दिया. कांग्रेस के नेता विदेशी मेहमानों के सामने बिना कपड़ों के पहुंच गए. देश पहले से जानता है कि आप नंगे हैं, फिर कपड़े उतारने की क्या जरूरत थी?

उन्होंने इसे कांग्रेस के वैचारिक पतन का प्रमाण बताया और आरोप लगाया कि पार्टी के नेता देश को बदनाम करने में लगे हैं. उन्होंने विपक्षी दलों का जिक्र करते हुए कहा कि तृणमूल कांग्रेस, डीएमके, बसपा और जम्मू-कश्मीर नेशनल कॉन्फ्रेंस जैसे दल इस प्रदर्शन में शामिल नहीं हुए. केवल कांग्रेस ही देश को बर्बाद करने पर तुली है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की कुर्सी पर बैठना है तो पहले जनता का विश्वास जीतना होगा.

क्या है पूरा मामला?

याद दिला दें दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट के दौरान भारतीय युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओं ने हॉल नंबर 5 में घुसकर प्रधानमंत्री के खिलाफ नारे लगाए थे. इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने अपनी टी-शर्ट उतार दी और हाथ में पकड़ी टी-शर्ट्स पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीरें लगाकर इंडिया-यूएस ट्रेड डील, एपस्टीन फाइल्स और पीएम इज कॉम्प्रोमाइज्ड जैसे संदेश लिखे थे. हालांकि सुरक्षा कर्मियों ने उन्हें तुरंत हिरासत में लिया.