CJP PROTEST के बीच राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि पूरा देश जानता है कि कहा कि पूरा देश जानता है कि एजुकेशन एजुकेशन सिस्टम और टेस्टिंग सिस्टम टूट चुका है. ये लगभग खत्म हो चुका है. ये दीमक की तरह पूरे सिस्टम को खा चुके हैं. इस मुद्दे पर प्रधानमंत्री चुप क्यों हैं? इसकी वजह क्या है? उन्हें छात्रों से माफी मांगनी चाहिए और छात्रों पर पुलिस द्वारा की जा रही इस बर्बर कार्रवाई को तुरंत रोकना चाहिए. छात्रों पर पुलिस से हमला करवाना पूरी तरह गलत है.
राहुल गांधी ने कहा कि पूरा देश जानता है कि शिक्षा व्यवस्था और परीक्षा प्रणाली लगभग खत्म हो चुकी है. उनके मुताबिक छात्र जो सवाल उठा रहे हैं, वे पूरी तरह सही हैं. उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी पहले भी कई बार इस मुद्दे को सरकार के सामने उठा चुकी है और लगातार अपनी बात रखती रही है. राहुल गांधी ने सवाल किया कि प्रधानमंत्री इस पूरे मामले पर चुप क्यों हैं. उन्होंने कहा कि सरकार को छात्रों की बात सुननी चाहिए और उनके साथ न्याय करना चाहिए. उनका कहना था कि छात्रों के खिलाफ पुलिस का इस्तेमाल करना बिल्कुल सही तरीका नहीं है.
#WATCH | Delhi | LoP, Lok Sabha, Rahul Gandhi says, "The point is this is no way to treat the young people of this country. The young people of this country do not have opportunities; all the doors are closed; one door is open for competitive exams, which is also destroyed. These… pic.twitter.com/oShKkLfFd1
— ANI (@ANI) July 21, 2026
राहुल गांधी ने कहा कि देश के युवाओं के सामने पहले से ही अवसर कम हैं और अब प्रतियोगी परीक्षाओं पर भी भरोसा कमजोर होता जा रहा है. उन्होंने कहा कि छात्रों के लिए यही एक रास्ता बचा था लेकिन अब वह भी प्रभावित हो चुका है. राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि शिक्षा व्यवस्था पर गलत तरीके से असर डाला जा रहा है. उन्होंने कहा कि युवाओं के पास इतना पैसा भी नहीं है कि वे अपना छोटा कारोबार शुरू कर सकें. उन्होंने यह भी कहा कि वह जल्द ही छात्रों से मिलेंगे और उनकी बात सुनेंगे.
प्रधानमंत्री मोदी भारत के इतिहास के सबसे युवा-विरोधी प्रधानमंत्री हैं - इतने युवा विरोधी कि एक नाकाम शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा भी नहीं ले सकते।
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) July 20, 2026
152 पेपर लीक। 7.5 करोड़ छात्र पीड़ित। और सज़ा एक दोषी को भी नहीं। सजा किसे मिली? मेहनती युवाओं को।
और जब इन बच्चों ने… pic.twitter.com/DbX5L4Iq5C
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को लेकर पूछे गए सवाल पर राहुल गांधी ने कहा कि शिक्षा मंत्री को अपने पद से हटना चाहिए. उन्होंने यह भी कहा कि छात्रों पर लाठीचार्ज गृह मंत्रालय के तहत हुआ है, इसलिए गृह मंत्री को भी इसकी जिम्मेदारी लेनी चाहिए. राहुल गांधी ने कहा कि इस पूरे मामले की अंतिम जिम्मेदारी प्रधानमंत्री की है. उन्होंने दोहराया कि छात्रों के खिलाफ बल प्रयोग बंद होना चाहिए और सरकार को युवाओं की समस्याओं पर गंभीरता से ध्यान देना चाहिए.