menu-icon
India Daily

'...ये मोदी की गारंटी', अगले 5 साल में देश 3 वैश्विक इकॉनोमी में होगा शामिल

PM Modi On Independence Day: स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पीएम मोदी ने भारत के निर्यात का जिक्र करते हुए कहा कि भारत के निर्यात में अभूतपूर्व वृद्धि हुई है. पीएम मोदी ने कहा कि 140 करोड़ नागरिकों के प्रयासों के कारण भारत अब दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है.

Purushottam Kumar
'...ये मोदी की गारंटी', अगले 5 साल में देश 3 वैश्विक इकॉनोमी में होगा शामिल

नई दिल्ली: देश आज अपना 77वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है, हर तरफ आजादी का जश्न है. स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पीएम मोदी ने लाल किले के प्राचीर से तिरंगा ध्वजारोहण कर देशवासियों को संबोधित किया. लाल किले से पीएम मोदी का यह 10वां संबोधन था. देश के नाम संबोधन में पीएम मोदी ने कई बातों का जिक्र किया. अपने संबोधन के दौरान पीएम मोदी ने भारत के निर्यात का जिक्र करते हुए कहा कि भारत के निर्यात में अभूतपूर्व वृद्धि हुई है. पीएम मोदी ने कहा कि 140 करोड़ नागरिकों के प्रयासों के कारण भारत अब दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है.

तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनेगा भारत
लाल किले से भारत के निर्यात में अभूतपूर्व वृद्धि का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि 140 करोड़ नागरिकों के प्रयासों से भारत आज दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है और अगले कुछ वर्षों में भारत तीसरा सबसे बड़ा अर्थव्यवस्था बन जाएगा. पीएम मोदी ने कहा कि आने वाले वर्षों में भारत शीर्ष तीन अर्थव्यवस्थाओं में होगा, यह मोदी की गारंटी है. पीएम मोदी ने आगे कहा कि जब हम 2014 में सत्ता में आए, तो हम वैश्विक आर्थिक व्यवस्था में 10वें स्थान पर थे. आज 140 करोड़ भारतीयों के प्रयासों से हम पांचवें स्थान पर पहुंच गए हैं. यह ऐसे ही नहीं हुआ.

ये भी पढ़ें: Independence Day 2023: मल्टीकलर राजस्थानी पगड़ी.. देखिए इस बार पीएम मोदी के साफे में क्या है खास

भ्रष्टाचार के खिलाफ कई कदम उठाए- पीएम
पीएम मोदी ने भ्रष्टाचार पर प्रहार करते हुए कहा कि भ्रष्टाचार का दानव जिसने देश को अपनी चपेट में ले लिया था हमने लीकेज रोकी और एक मजबूत अर्थव्यवस्था बनाई. पीएम ने कहा कि हमारा प्राथमिक लक्ष्य मुद्रास्फीति को कम करना है, यह सुनिश्चित करना है कि इस महान राष्ट्र के नागरिक समृद्ध और पूर्ण जीवन जी सकें. उन्होंने आगे कहा कि सरकार ने भ्रष्टाचार से निपटने, लीकेज रोकने और महंगाई पर काबू पाने के लिए कई कदम उठाए हैं. पीएम मोदी ने आगे कहा कि आज मुद्रास्फीति का प्रभाव हर किसी पर महसूस हो रहा है. हालांकि, भारत ने मुद्रास्फीति को नियंत्रित करने और प्रबंधित करने के लिए दृढ़ कदम उठाए हैं.

ये भी पढ़ें: लाल किले से पीएम मोदी ने 'विश्वकर्मा योजना' का किया ऐलान, जानिए इस स्कीम का किसे मिलेगा लाभ