menu-icon
India Daily

वडोदरा में PM मोदी का मेगा शो, Gen Z को किया संबोधित; ₹20,700 करोड़ के प्रोजेक्ट देश को समर्पित

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को गुजरात के वडोदरा में आयोजित ‘NaMo for Viksit Bharat’ कार्यक्रम में हिस्सा लिया. यहां बड़ी संख्या में लोगों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया.

Shilpa Shrivastava
वडोदरा में PM मोदी का मेगा शो, Gen Z को किया संबोधित; ₹20,700 करोड़ के प्रोजेक्ट देश को समर्पित
Courtesy: X

वडोदरा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को गुजरात के वडोदरा में आयोजित ‘NaMo for Viksit Bharat’ कार्यक्रम में हिस्सा लिया. यहां बड़ी संख्या में लोगों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया. प्रधानमंत्री ने शहर में एक मेगा शो भी किया. साथ ही Gen Z यानी युवा पीढ़ी को संबोधित किया. बता दें कि पीएम मोदी अपने गुजरात दौरे के दौरान कई बड़े विकास प्रोजेक्ट्स की शुरुआत कर रहे हैं. 

इसके साथ ही वह ग्लोबल फिनटेक फेस्ट का उद्घाटन भी करेंगे. उनके दौरे का मुख्य फोकस देश के इंस्फ्रास्टक्चर और लॉजिस्टिक्स नेटवर्क को मजबूत करना है. इसके अलावा पीएम वेस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर के तीन अहम हिस्सों को भी देश को समर्पित करेंगे. 

WDFC के 3 बड़े सेक्शन देश को समर्पित:

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वेस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर (WDFC) के तीन महत्वपूर्ण हिस्सों को देश को समर्पित करेंगे. इन तीनों सेक्शन की कुल लंबाई करीब 326 रूट किलोमीटर है. इन प्रोजेक्ट्स को तैयार करने में 20,700 करोड़ रुपये से ज्यादा खर्च हुए हैं. इनका उद्देश्य देश में माल ढुलाई के लिए रेल नेटवर्क को और मजबूत बनाना है.

इन रूट्स पर बढ़ेगी फ्रेट मूवमेंट:

WDFC के जिन तीन हिस्सों को समर्पित किया जाएगा, उनमें साणंद (एन)-मकरपुरा, न्यू उम्बरगांव-न्यू सफले और न्यू सफले-जेएनपीटी शामिल हैं. इन सेक्शन के शुरू होने से पश्चिमी भारत के प्रमुख औद्योगिक और व्यापारिक क्षेत्रों के बीच माल की आवाजाही को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी. इससे फ्रेट ट्रांसपोर्टेशन की क्षमता और स्पीड बढ़ने की उम्मीद है.

सप्त धारा में एक धारा गति शक्ति की भी- पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'नमो फॉर विकसित भारत' कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा, "इस वर्ष लाल किले से मैंने विकसित भारत के लिए संकल्प की सप्त धारा का आह्वान किया है. इस सप्त धारा में एक धारा गति शक्ति की भी है. विकसित भारत के लिए हमें ऐसी कनेक्टिविटी चाहिए जो सुगम भी हो और जमाने के हिसाब से जरा तेज भी हो..."