Parliament Attack Update: संसद की लोकसभा में बुधवार को सुरक्षा में बड़ी चूक के मामले में सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है. सरकार की ओर से सचिवालय के 8 कर्मचारियों को सस्पेंड कर दिया गया है. साथ ही मामले की जांच के लिए आदेश दिए गए हैं. साथ ही सदन की कार्यवाही शुरू होती है विपक्ष के सांसदों ने सुरक्षा मुद्दे पर जोरदार हंगामा किया.
Lok Sabha Secretariat suspends seven personnel for yesterday's security lapse incident pic.twitter.com/02FIvBimBW
— ANI (@ANI) December 14, 2023
न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक प्रधानमंत्री मोदी ने केंद्र सरकार के वरिष्ठ मंत्रियों के साथ बैठक की है. बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी और अनुराग ठाकुर मौजूद रहे. हालांकि कयास लगाए जा रहे हैं संसद की सुरक्षा के मुद्दे को लेकर यह बैठक की गई है.
Prime Minister Modi holds meeting with senior ministers. Union Home Minister Amit Shah, BJP National President JP Nadda, Union Ministers Prahlad Joshi and Anurag Thakur present.
— ANI (@ANI) December 14, 2023
खबर अपडेट की जा रही है..