दिल्ली में एक बार फिर दीवार पर विवादास्पद नारा लिखने का मामला सामने आया है. दिल्ली के रोहिणी में उस समय अफरा तफरी का माहौल बन गया जब यहां एक युवक ने अपने घर की दीवारों पर पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लिख दिए. पुलिस ने आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है.
दिल्ली के रोहिणी के पास अवंतिका इलाके से एक हैरान करने वाली खबर सामने आ रही है. यहां एक युवक ने अपने ही घर के दीवारों पर पाकिस्तान जिंदाबाद और पाकिस्तान लॉन्ग लीव का नारा लिख दिया. लोगों ने जब उसकी इस हरकत का विरोध किया तो वह लड़का सभी से भीड़ गया. देखते ही देखते मौके पर काफी भीड़ एकट्ठा हो गई. फिर मामले की सूचना दिल्ली पुलिस को दी गई. मौके पर पहुंची दिल्ली पुलिस युवत को गिरफ्तार कर थाने ले गई.
अभी तक के शुरूआती जांच में सामने आया है कि युवक मानसिक तौर पर बीमार है. आरोपी युवक से पूछताछ जारी है. आरोपी युवक से दिल्ली पुलिस, आईबी, स्पेशल सेल पूछताछ कर रही है. आरोपी का पुराना रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है. आखिर क्यों आरोपी ने पाकिस्तान जिंदाबाद लिखा, उसकी मंशा क्या थी. पुलिस सब पहलुओं पर जांच कर रही है. आरोपी के परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है.