menu-icon
India Daily

सरकार बनाने के लिए RJD किस फार्मूले पर कर रही काम! जानें 122 विधायकों के बहुमत के आकड़े का सीक्रेट प्लान?

बिहार की सियासी उठापटक के बीच सियासी जोड़तोड़ शुरू हो गई है. CM नीतीश कुमार के NDA महागठबंधन का हिस्सा बनने की चर्चाओं के बीच RJD की ओर से सरकार बनाने के लिए जादुई बहुमत का आंकड़ा जुटाने का प्लान तैयार किया जा रहा है.

Avinash Kumar Singh
सरकार बनाने के लिए RJD किस फार्मूले पर कर रही काम! जानें 122 विधायकों के बहुमत के आकड़े का सीक्रेट प्लान?

हाइलाइट्स

  • बिहार की राजनीति में बड़ी हलचल
  • सरकार बनाने की जुगत में RJD

नई दिल्ली: बिहार की सियासी उठापटक के बीच सियासी जोड़तोड़ शुरू हो गई है. CM नीतीश कुमार के NDA महागठबंधन का हिस्सा बनने की चर्चाओं के बीच RJD की ओर से सरकार बनाने के लिए जादुई बहुमत का आंकड़ा जुटाने का प्लान तैयार किया जा रहा है. ताजा सियाली हालात के बीच RJD ने  122 विधायकों की आंकड़े तक पहुंचने के जुगत में लगी हुई है. सूत्रों के मुताबिक अगर CM नीतीश कुमार महागठबंधन से बाहर निकालते है तो राजद को सरकार में आने के लिए 122 आंकड़े तक पहुंचने के लिए आठ और विधायकों की आवश्यकता होगी. जिसके बाद RJD अपने दम पर सूबे में सरकार बना सकती है. 

RJD को 122 के जादुई आंकड़े तक पंहुचने का क्या है फार्मूला? 

बिहार में सत्ता में बने रहने के लिए राजद को 122 के जादुई आंकड़े तक पहुंचने के लिए अपने पक्ष में दो और विधायकों की आवश्यकता होगी. 243 सीटों वाली बिहार विधानसभा में राजद+कांग्रेस+लेफ्ट की सीटों को मिला लिया जाए तो 79+19+16 यानी 114 विधायक है. मतलब साफ है बहुमत के लिए 8 विधायकों की कमी है. लालू खेमा इन्हीं 8 विधायकों को साधने में जुटा हुआ है. अगर बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी के खेमे के चार विधायक, एआईएमआईएम का एक विधायक और एक अन्य निर्दलीय विधायक सुमित सिंह अगर राजद के साथ जुड़ते है तब भी RJD को दो 2 विधायक और चाहिए. जिसको लेकर सियासी जोड़तोड़ शुरू हो सकती है.

अगले 24 घंटे बिहार में सत्ता परिवर्तन के लिहाज से महत्वपूर्ण 

बीते कल अमित शाह के आवास पर बड़ी बैठक में बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा, विनोद तावड़े, सुशील मोदी, सम्राट चौधरी, बिहार के संगठन मंत्री भिखु भाई दलसानिया, पूर्व डिप्टी सीएम रेणु देवी और बीजेपी के बिहार झारखंड के क्षेत्रीय संगठन मंत्री नागेंद्र, विधानसभा में विपक्ष के नेता विजय सिन्हा और पूर्व डिप्टी सीएम तारकीशोर प्रसाद मौजूद रहे. कहा जा रहा है इस बैठक में बीजेपी ने अपना आगे का  प्लान तैयार कर लिया है. आज होने वाले सियासी घटनाक्रम को बेहद अहम माना जा रहा है. ऐसे में अगले 24 घंटे सत्ता परिवर्तन के लिहाज से काफी उतार-चढ़ाव भरा रहने वाला है.